एक्सप्लोरर

Alwar Temple Demolition: राजस्थान सरकार का एलान- ढहाए गए मंदिरों का उसी स्थान पर होगा पुनर्निमाण

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में तोड़े गए मंदिरों का राज्य सरकार पुनर्निमाण कराएगी. ये जानकारी रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह ने दी.

अलवर: राजस्थान (Rajasthan)  के अलवर (Alwar)  जिले के राजगढ़ (Rajgarh) में पिछले दिनों 300 साल पुराने देवालय सहित दो मंदिरों, मकानों और दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक हलकों में घमासान जारी है. एक तरफ बीजेपी (BJP) प्रदेश व्यापी आंदोलन की योजना बना रही है तो वहीं कांग्रेस (Congress) भी जमकर निशाना साध रही है. इन सबके बीच रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार तोड़े गए मंदिरों का उसी स्थान पर पुनर्निमाण कराएगी और मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना भी कराई जाएगी.

नगर पालिका के सभापति के खिलाफ लिया जाएगा पुलिस एक्शन- कलेक्टर

वहीं अलवर के कलेक्टर ने भी कहा कि तोड़े गए मंदिरों का उसी स्थान पर पुननिर्माण कराया जाएगा. वहीं नगर पालिका के सभापति और मंदिर को ध्वस्त करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंदिर, मकान और दुकानें ढहाने का फैसला नगर पालिका बोर्ड की मीटिंह में लिया गया था इस बारे में जिला प्रशासन को पूरी तरह अनभिज्ञ रखा गया.  बता दें 300 साल पहले बने मंदिर का निर्माम अलवर के कच्छवाहा वंश के राजा प्रताप सिंह नरूका (1775- 1790ई.) और बख्तावर सिंह (1790-1815ई.) ने कराया था.

बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

एक तरफ जहां राज्य सरकार द्वारा ढहाए गए मंदिरों के पुनर्निमाण की बात कही जा रही है और इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रही हैं. बता दें कि प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने साफ-साफ कह दिया है कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का आगाज किया जाएगा.

पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा

वहीं राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जुली ने कहा कि सभापति सतीश दहरिया की अध्यक्षता में बीजेपी शासित बोर्ड द्वारा मंदिरों, दुकानों को ढहाने का फैसला लिया गया है. राज्स सरकार अब ध्वस्त किए गए मंदिरों का पुनर्निमाण कराएगी और जिन लोगों के पास मकान और दुकान के दस्तावेज हैं उन्हें मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा.

अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान ढहा दिया गया था मंदिर

गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत दो मंदिरों और कुछ दुकानों और घरों पर बुलडोजर दौड़ाया गया था.  इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष है. यहां बीजेपी के तीन सांसद आ चुके हैं और बीजेपी का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी दौरा कर चुका है. वहीं मंदिर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weekly Weather Forecast: राजस्थान के 25 जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार, जानें- इस हफ्ते के मौसम का हर अपडेट

Rajasthan News: अलवर में मंदिर के बाद गोशाला पर चला बुलडोजर, 400 गोवंश हुए बेसहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget