एक्सप्लोरर

Rajasthan: कैंसर की रोकथाम के लिए राजस्थान सरकार की बड़ी पहल, जागरूकता अभियान सहित लिए ये फैसले

Rajasthan News: शुभ्रा सिंह ने कहा कि अगले महीने से बड़े स्तर पर कैंसर जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से आमजन को कैंसर रोग के लक्षण, जांच और इलाज को लेकर जानकारी दी जाएगी.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में कैंसर के मरीजों को राहत देने और कैंसर के रोकथाम के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा. आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सीएचओ के माध्यम से कैंसर रोकथाम के उपाय गांव-ढाणी तक अभियान के तहत संचालित किए जाएंगे. स्क्रीनिंग के लिए जिलेवार योजना भी बनाई जाएगी. 

शुभ्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में अक्टूबर महीने से बड़े स्तर पर कैंसर जागरूकता अभियान संचालित किया जाना प्रस्तावित है. इस अभियान के माध्यम से आमजन को कैंसर रोग के लक्षण, जांच और इलाज को लेकर जानकारी दी जाएगी. शुभ्रा सिंह ने आगे कहा कि कैंसर दुनिया में मौत के तीसरे प्रमुख कारणों में से एक है. उन्होंने इसके लिए प्रदेश में स्क्रीनिंग सुविधा को और बढ़ाने के निर्देश दिए. 

उन्होंने कहा कि कैंसर स्क्रीनिंग के लिए प्रदेश में मोबाइल वैन की संख्या और बढ़ाई जाए. सबसे अधिक होने वाले कैंसर ब्रेस्ट, सर्वाइकल, प्रोस्टेट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए. राज्य सरकार ने विगत दिनों कैंसर के इलाज में बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 73 डे केयर पैकेज लागू किए हैं. इन पैकेज से कैंसर मरीजों को आसानी से फ्री इलाज उपलब्ध हो रहा है.

बैठक में दिए गए ये निर्देश
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आरएमआरएस की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि संस्थान के दूसरे चरण का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर शुरू किया जाए. उन्होंने निर्माणाधीन छह ऑपरेशन थियेटर का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. इसके लिए आरएमआरएस से राशि का उपयोग करने की मंजूरी भी बैठक में प्रदान की गई है.  

कैंसर की सभी दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी मरीज को दवा के लिए परेशान नहीं होना पडे़. उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट में सीजीएचएस, ईजीएचएस या अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी इलाज उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए. यहां सीटी-एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएं.

ये भी पढ़ें: कितनी बदल गई 'लाइफ लाइन' कही जाने वाली डबल डेकर ट्रेन? जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं, देखें तस्वीरें

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget