एक्सप्लोरर

Udaipur News: राजस्थान सरकार ने शुरू की नई योजना, स्कूल समितियों को अच्छा काम करने पर मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

Rajasthan News: राजस्थान सरकार द्वारा नई योजना की शुरुआत की गई है. इसमें तीन स्तरों पर विजिट और पुरस्कार दिया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों (Government Schools) के हालात से सभी वाकिफ है. यहां स्कूल में अच्छा बजट नहीं मिलने से व्यवस्थाओं का अभाव है. साथ ही स्कूलों के लेखा-जोखा पर मॉनिटरिंग करने के लिए बनाई विद्यालय प्रबंध समिति (smc) और विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति (sdmc) भी दूरी बनाए हुए हैं. कई स्कूलों की इन समितियों के सदस्य भी एक्टिव नहीं है लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा. समितियों की स्कूल में भागीदारी बढ़ाने और जुड़ाव करने के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है. अगर यह समितियां स्कूल और विद्यार्थियों के लिए बेहतर काम करेगी तो उन्हें एक लाख रुपए तक पुरस्कार दिया जाएगा. यहीं नहीं पुरस्कार जीतने के बाद इन्हें बाहरी विजिट करने का मौका मिलेगा जिसमें वह अपने द्वारा किये गए कार्यों को दूसरी जगह बता सके.

तीन स्तरों पर विजिट और पुरस्कार
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार तीन स्तरों पर विजिट और पुरस्कार दिया जाएगा. जिसमें राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर है. ब्लॉक स्तर पुरस्कार में दोनों समितियों को 11-11 हजार, जिला स्तर पर 51 हजार और राज्य स्तर पुरस्कृत होने पर 1 लाख रुपए दिए जाएगी. राजस्थान में 3825 माध्यमिक और 11872 प्राथमिक विद्यालय है और इन सभी में समितियां बनी हुई है.

Jhunjhunu News: एनडीए के उपराष्ट्रपति उमीदवार जगदीप धनखड़ के गांव में मना जश्न, जानें कैसा रहा है अब तक का सफर

ऐसे होगी बाहरी विजिट
स्टेट परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा. इस कमेटी द्वारा जिलों की एक कमेटी का चयन कर उसमें से दो-दो सक्रिय सदस्यों का चयन किया जाएगा. इन्हें दूसरे राज्यों की श्रेष्ठ कमेटियों का विजिट कराया जाएगा. इस विजिट में राज्य स्तर की प्रकोष्ठ टीम को भी शामिल किया जाएगा. इस विजिट के लिए राशि भी मिलेगी. इसी तरह जिला स्तरीय विजिट के लिए सीडीईओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी जिले के हर ब्लॉक की कमेटी में से श्रेष्ठ दो एसएमसी, दो एसडीएमसी का चयन करेंगे जो अन्य जिलों में विजिट करेंगे. ऐसे ही ब्लॉक के लिए होगा जो अन्य ब्लॉक की विजिट करेंगे.

क्या होती है SMC और SDMC
शिक्षा निदेशालय ने 21 जनवरी 2015 को राजकीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के लिए विद्यालय विकास एवं प्रबन्धन समिति (SDMC) तथा कक्षा 1-8 तक के लिए विद्यालय प्रबन्धन समिति (SMC) के गठन के आदेश जारी किये गए थे. इन आदेशों के अनुसार विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा कक्षा 1-8 तक की कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ सर्व शिक्षा अभियान तथा मिड-डे-मील की राशि की प्राप्ति व व्यय का लेखा जोखा सहित अन्य कार्य की मॉनिटरिंग थी. साथ ही माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय भवन के विकास सम्बन्धी कार्य विद्यालय विकास एवं प्रबन्धन समिति (SDMC) द्वारा किये जाने की कहा था.

Sikar News: पानी बरसने पर जलभराव से परेशान शख्स टॉवर पर चढ़ा, मान मनौव्वल के बाद उतरा नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget