एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'राइट टू हेल्थ' बिल लाने वाला राजस्थान बना पहला राज्य, कानून लागू होने के बाद लोगों को मिलेगी यह सुविधा

राजस्थान सरकार ने विधानसभा में स्वास्थ्य अधिकार विधेयक पेश किया है. इस बिल में लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार कानूनी तौर पर मिलेगा. यह बिल पेश करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है.

Kota News: राजस्थान सरकार ने विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पेश किया है. जिसमें ये कहा गया है कि राजस्थान के हर नागरिक को स्वास्थ्य का अधिकार कानूनी तौर पर मिलेगा. इसके बाद राजस्थान 8 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा. प्रदेश सरकार अब आम लोगों को शिक्षा के अधिकार के बाद स्वास्थ्य का अधिकार भी देने जा रही है. इसके लिए विधानसभा में राइट टू हेल्थ बिल को रखा गया लेकिन इसमें कुछ खामियां और विपक्ष और चिकित्सकों के विरोध के बाद सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया है.

अस्पताल का किराया है 5 स्टार होटल से महंगा
कोटा संभाग में करीब दो दर्जन ऐसे अस्पताल हैं जो सुपर स्पेशियलिटी के तौर पर काम करते हैं. कोटा संभाग सहित आसपास की करीब 25 लाख से भी अधिक जनसंख्या को ये अस्पताल कवर करते हैं. ऐसे में जब इन अस्पतालों में हड़ताल की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यहां इसमें उपचार कराना आमजन की पहुंच में नहीं है. मजबूरी में यदि किसी मरीज को लाना भी पडे तो दो दिन निकालना भारी पड जाएंगे. आप सुनकर चौंक जाएंगे की इन अस्पतालों में एक कमरे का एक दिन का किराया एक 5 स्टार होटल के कमरे से महंगा है, लेकिन इस बिल के बाद लूट की छूट नहीं होगी.

Rajasthan News: अब सावित्री बाई फुले लाइब्रेरी में कैंडिडेट्स कर सकेंगे कांपटीटिव एग्जाम्स की तैयारी, मिलेंगी ये सुविधाएं

आईसीयू की फीस 18 हजार प्रतिदिन
कोटा सहित प्रदेश के बड़े अस्पतालों में दवा इलाज और जांच के लिए मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाते हैं. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीसीआई के महानिदेशक ने 4 साल चली जांच के बाद आयोग को रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कमरे का किराया, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों से अधिक है और अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया है. अस्पतालों के कमरे के किराए 3 स्टार 4 स्टार और 5 स्टार होटलों के किराए से भी अधिक पाए गए हैं. यही हाल कोटा के कई बड़े अस्पतालों का भी है.

इसमें किराया एक आम आदमी की पहुंच से कहीं दूर है. आईसीयू 12 से 18 हजार रुपये प्रतिदिन, कॉटेज 5 से 6 हजार रुपये प्रतिदिन वहीं सामान्य वार्ड 2 हजार से 4 हजार रुपये प्रतिदिन है. इसमें केवल चिकित्सक की फीस शामिल है, बाकी सुविधाएं अलग हैं. इसकी शिकायत की जाए तो बड़े अस्पतालों के निदेशक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कहीं ना कहीं बच जाते हैं, आम आदमी की पहुंच से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं दूर की कोडी साबित होती है. ऐसे में कई मरीजों की जान तक चली जाती है. जिसका निजी अस्पतालों को कोई फर्क नहीं पडता.

विसंगतियां होगी दूर
सरकारी अस्पतालों का हाल किसी से छुपा नहीं है. ऐसे में राइट टू हेल्थ बिल पास होने पर आमजन को बडी राहत मिलेगी. लेकिन इसमें जो विसंगतियां हैं वह जल्द दूर होनी चाहिए. यदि ऐसा हुआ तो ये बिल राजस्थान कि चिकित्सा सेवाओं के लिए संजीवनी साबित होगा. हालाकी चिकित्सक इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं.  देश में पहली बार स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला बिल राजस्थान विधानसभा में अटक गया है इसे सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया है बिल के विरोध में डॉक्टरों के उतरने से साथ ही इसमें कई विसंगतियों को लेकर भी चर्चा जोरों पर चल रही है.
 
स्वास्थ्य का अधिकार मिलने से यह होगा लाभ
स्वास्थ्य का अधिकार मिलने से समस्या का 30 दिन के भीतर निस्तारण किया जा सकेगा. इस बिल के लागू होने के बाद इलाज के दौरान मरीज की अगर अस्पताल में मौत हो जाती है और मरीज के परिजन बकाया पैसा नहीं चुकाते हैं, तो अस्पताल की ओर से शव को रोक लिया जाता था, इस बिल के अनुसार ऐसे मामलों में बकाया राशि होने के बाद भी परिजनों को मृतक का शरीर प्राप्त हो सकेगा. इसके अलावा प्रदेश के सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिल सकेगा.

 स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी जानकारी देनी होगी
इंश्योरेंस स्कीम में चयनित अस्पतालों में निशुल्क उपचार का अधिकार होगा. इस बिल में मरीज और उनके परिजनों को लेकर भी कुछ कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं. जिसके तहत इलाज के लिए आए मरीज को अपने स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारी देनी होगी.  इसके अलावा स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता के साथ मरीज या उसके परिजन दुर्व्यवहार नहीं करेंगे साथ ही अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम करने की अनुमति देनी होगी. इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा दिए जा रहे इलाज की जानकारी अब मरीज और उसके परिजन ले सकेंगे, किसी भी तरह की महामारी के दौरान होने वाले रोगों के इलाज को इसमें शामिल किया गया है.

चिरंजीवी में शामिल है यह इलाज
चिरंजीवी योजना के अंतर्गत छोटी से छोटी और गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है. जिसमें तकरीबन 18 नए पैकेज और जोड़े गए हैं. कुल मिलाकर अब 1633 हेल्थ पैकेज पर चिरंजीवी योजना का लाभ दिया जा रहा है. जिसमें कोविड-19 से लेकर न्यूरो सर्जरी, कैंसर, ह्दय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट शामिल के साथ अन्य बीमारियों को शामिल किया गया है. लेकिन निजी अस्पताल इसमें इंटरेस्ट नहीं रहते क्योंकि सरकार का पैसा सही समय पर नहीं आता और पैकेज की प्रक्रिया में जटिलताएं हैं. 

किसी भी कारण से पैकेज को कम कर दिया जाता है. लेकिन फिर भी कई जगह सरकार संवेदनशीलता दिखाती है और 10 लाख तक का उपचार करवाती है. इसमें किडनी ट्रांस्प्लांट में 6 लाख 13 हजार 823 रु, मेडिकल आंकोलॉजी सीटी फॉर सीए ऑवरी 13900, यूरोलॉजी, मेडिकल आंकॉलोजी 30 हजार, स्पेशल पैकेज के रूप में भेजी गई रिक्वेस्ट पर ऑर्थोपेडिक में 30500, न्यूरो सर्जरी 55000 सहित कई बीमारियों को शामिल किया गया है, वैसे तो किसी भी एक बीमारी के ही दर्जनों पैकेज हैं, एक-एक जांच और दवाएं ऐड होती चली जाती है और पैकेज बदलता जाता है.

चिकित्सकों की समस्या
सरकार जो पैकेज दे रही है वह मात्र एक तिहाई है. आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक शारदा ने बताया कि सरकार आईसीयू के 4 हजार देती है, जबकी प्राइवेट में 8 हजार से शुरू हैं, जनरल वार्ड का 1400 रुपये देती है, जबकी प्राइवेट में 2 हजार से शुरू हैं, अस्पतालों का ग्रेड के अनुसार चयन नहीं किया गया है, सभी के समान पैकेज हैं, इसके साथ ही पेमेंट 3 माह में होता है वह भी कोई कमी रहने पर अटक जाता है, बिल टू बिल पेमेंट होना चाहिए, अस्पतालों को ए बी और सी केटेगिरी में बांटा जाना चाहिए. ऑपरेशन चार्ज 50 से 80 प्रतिशत तक बढाई जाने चाहिए. लोकल लेवल पर कोई जिम्मेदारी तय नहीं है, समस्या राज्य सरकार के स्तर पर होती है जो काफी जटिल है. विसंगतियां ज्यादा है, जिसमें सरलता होनी चाहिए.

Rajasthan News: अब सावित्री बाई फुले लाइब्रेरी में कैंडिडेट्स कर सकेंगे कांपटीटिव एग्जाम्स की तैयारी, मिलेंगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget