एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान होंगे पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी समुदाय विशेष से सौ फीसदी वोट देने की अपील कर रहे हैं.

Rajasthan News Today: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों के प्रति मेरी सोच सकारात्मक है. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मेरा विभाग पूरी तरह आपके सहयोग के लिए तत्पर है. 

मंत्री मदन दिलावर कोटा में बालाजी नगर स्थित नगर विकास न्यास के सभागार में स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा आयोजित निजी शिक्षकों के स्वागत सम्मान और परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के निजी विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं और सबको शिक्षा उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग कर रहे हैं. 

सरकार और निजी स्कूल को लेकर शिक्षा मंत्री का दावा
प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दावा किया कि सरकारी स्कूल 82 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जबकि निजी क्षेत्र के विद्यालयों में 85 लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं. यह बड़ी संख्या मे बेरोजगार शिक्षकों को रोजगार उपलब्ध करवा रहे है. यह वास्तव में एक बड़ी समाज सेवा का कार्य है.

कांग्रेस प्रत्याशी पर मदन दिलावर ने लगाए ये आरोप
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आपकी मांग के अनुरूप आरटीई की वार्षिक समीक्षा जिला शिक्षा अधिकार के स्तर पर करने की बजाय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के स्तर पर करने, स्कूल की मान्यता के लिए रजिस्ट्री करवाने के बजाय पुरानी व्यवस्था अनुसार नोटरी करवाने की मांगों पर सकारात्मक विचार कर निर्णय किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री दिलावर ने सांप्रदायिक लक्षित हिंसा अधिनियम 2012, वक्फ अधिनियम 2013 को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. मदन दिलावर ने आरोप लगाया ''कोटा में कांग्रेस प्रत्याक्षी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मुसलमानों से अपील कर रहे हैं कि तुम 100 फीसदी मुझे वोट दो, मैं इन रामभक्तों को सबक सिखा दूंगा.'' 

बीजेपी के पक्ष प्रचार करते हुए मदन दिलावर ने उपस्थित लोगों से कहा ''ये राम भक्तों को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं, आप सब बीजेपी को वोट देकर कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाएं कि दुबारा ऐसी बात करने की हिम्मत ना करें. ''

'सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम समान करने पर विचार'
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म एक समान करने का विचार कर रही है, जिससे बच्चों के मन में किसी प्रकार की हीन भावना पैदा ना हो और अमीर गरीब का भेद भी मिटे.

मदन दिलावर ने कहा कि इसी प्रकार सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम भी समान करने पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी निजी विद्यालयों में सरकारी स्कूलों की तरह एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी जो अपेक्षाकृत सस्ती होंगी. जिससे अभिभावकों पर महंगी पुस्तकें खरीदने का बोझ कम होगा.

'पूर्व सैनिक शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के पात्र'
मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक सेना में सेवा देते हैं, वहां उनका शिक्षण प्रशिक्षण भी होता है. सेना के शिक्षक प्रशिक्षण की अवधि प्रदेश में संचालित बीएड कोर्स से थोड़ी कम होती है, इसलिए शिक्षक भर्ती में पूर्व सैनिकों को पात्र नहीं माना जाता. अब हम पूर्व सैनिकों को भी बीएड के बराबर पात्र मानेंगे और प्रदेश में शिक्षक बनने का मौका देंगे.

सैनिकों की विधवाओं की अनुंकपा नियुक्ति को लेकर मदन दिलावर ने कहा, "शहीद सैनिकों की विधवा को अब शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति दी जाएगी." उन्होंने कहा कि अभी ऐसा प्रावधान राजस्थान में नहीं है, लेकिन शिक्षा विभाग इस को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजेगा जिससे शीघ्र ही नियुक्ति का रास्ता साफ हो सके.

ये भी पढ़ें: ओएसडी लोकेश शर्मा के आरोपों पर सामने आया अशोक गहलोत का बयान, बोले, 'मुझे नहीं पता कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget