एक्सप्लोरर

राजस्थान में लू लगने से पांच लोगों की मौत, बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंचा, कई जिलों में रेड अलर्ट

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है. राज्य के कई जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी दी है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और कथित तौर पर लू लगने (हीट स्ट्रोक) से पांच लोगों की मौत की सूचना है. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि खैरथल जिले में पांच मोर मृत मिले हैं.

मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री, फतेहपुर में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 47.5 डिग्री, जोधपुर में 47.4 डिग्री, जालौर में 47.3 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, डूंगरपुर में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 46 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं बीती रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फलौदी में बीती रात तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है. राज्य के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है.

राज्य में कथि तौर पर लू लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. जालोर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमा शंकर भारती ने बताया कि आज अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित चार लोगों को जालोर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: लू लगने के कारण मौत हुई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.’’उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक महिला कमला देवी (40), दो अन्य चूना राम (60), पोपट राम (30) और एक अज्ञात व्यक्ति को लाया गया जिनकी मौत पहले ही हो चुकी थी.

वहीं बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में बुधवार को बाड़मेर रिफाइनरी में काम करने वाले दो युवक सहिंदर सिंह (41) और सुरेश यादव बेहोश हो गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि सहिंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं सुरेश यादव का उपचार जारी है.

खैरथल जिले के इस्माइलपुर गांव में पांच मोर मृत पाए गए और इसका कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आगामी 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

वहीं अगले पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर तीव्र लू चलने और कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहेगा. विभाग ने इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

ये भी पढ़ें: WATCH: बैतूल के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, डीजे पर थिरक रहे थे कदम, पुलिस रेड में 45 युवक-युवती गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget