एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नागौर के पान मेथी की महक अब विदेशों में भी फैल रही, किसानों ने शुरू की GI टैग देने की मांग

Nagaur News: नागौर जिले में इस बार 7000 हेक्टेयर में पान मेथी की बुवाई हुई है. बुवाई के समय व्यापारियों ने मेथी का भाव बढ़ा दिया था, जिसको देखते हुए किसानों ने बड़े स्तर पर बुवाई की.

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में पैदावार होने वाली नागौरी पान मेथी या कसूरी मेथी के बिना सब्जियों का स्वाद अधूरा रहता है. चाहे घर की रसोई में बना खाना हो या पांच सितारा होटल की स्पेशल रेसिपी हो या किसी भी इंटरनेशनल फूड चेन का फूड हो इस नागौरी पान मेथी के बिना खाने का स्वाद अधूरा है. नागौरी पान मेथी की खुशबू ही ऐसी है, जो हर सब्जी का जायका बदल देती है. यही वजह है कि नागौर में उगाई जाने वाली पान मेथी की हरी सूखी पत्तियां देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी महक बिखेर रही है.

ऐसे में अब नागौरी पान मेथी (कसूरी मेथी) को जीआई टैग देने की मांग बढ़ने लगी है. जीआई टैग का मतलब ज्योग्राफिकल इंडिकेशन से है, जिसे भौगोलिक पहचान के नाम से जाना जाता है. इसमें फसल का उत्पादन, उसकी गुणवत्ता प्रतिष्ठा और अन्य विशेषताएं शामिल हैं. जीआई टैग मिलने से इसकी उपयोगिता और मांग दोनों में बढ़ोतरी होगी जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी.

इस साल कितनी हुई पान मेथी की खेती
नागौर कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस बार करीब 7000 हेक्टेयर में पान मेथी की बुवाई हुई है. इसमें कुचामन सिटी डिविजन में 1709 हेक्टेयर में और मेड़ता सिटी डिविजन में 5200 हेक्टेयर में मेथी की बुवाई हुई है. कुचामन सिटी क्षेत्र में देसी मेथी की बुवाई होती है, जबकि मेड़ता क्षेत्र में ज्यादातर पान मेथी की बुवाई होती है. ऐसे में यदि देखा जाए तो इस साल 5000 हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्रफल में पान मेथी की बुवाई की गई है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है. मेथी की बुवाई के समय व्यापारियों ने मेथी का भाव काफी बढ़ाया हुआ था, जिसको देखते हुए किसानों ने बड़े स्तर पर बुवाई कर दी, लेकिन अब भाव में गिरावट आ गई है. ऐसे में अब किसान थोड़ा मायूस भी नजर आ रहे हैं.

50 साल से हो रही पान मेथी की खेती
नागौर जिले के किसानों ने बताया कि लगभग 50 साल पहले 1970 के आस-पास नागौर के निकटवर्ती ताऊसर गांव से नागौरी पान मेथी की खेती शुरू की गई थी. इसके बाद धीरे-धीरे मेथी का उपयोग मसाले में होने लगा था, तो उस समय एमडीएच मसाले के मालिक नागौर आए थे. तब उन्होंने किसानों को मेथी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी किया था. साथ ही मेथी को अच्छे भाव पर खरीदना भी शुरू कर दिया. इसके बाद धीरे-धीरे मेथी की खेती कुचेरा, खुडखुडा, खजवाणा, जणणा, रुण, इंदु, काली, झंडारिया कला, देशवाल सहित अन्य गांव में की जाने लगी.

नागौरी पान मेथी की कीमत किसानों को कम मिलती है. किसानों का मानना है कि गीली हरी मेथी 60 रुपए से डेढ़ सौ रुपए किलो के हिसाब से बाजार में बिकती है. वहीं देश दुनिया के बाजार में पान हरी मेथी को सुखाकर बड़ी-बड़ी कंपनियां एक हजार रुपये से 1700 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचकर भारी मुनाफा कमा रही हैं. मेथी की मंडी नहीं होने से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Bhajan Lal Sharma Biography: कौन हैं भजन लाल शर्मा? जो होंगे राजस्थान के नए सीएम, बीजेपी ने फिर चौंकाया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget