एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में वोटिंग पूरी, EVM में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 3 दिसंबर को होगा फैसला

Rajasthan Elections 2023 Voting Live: राजस्थान में शाम छह बजते ही मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई. अब सभी प्रत्याशी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं जब उनकी किस्मत का फैसला होगा.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) में मतदान संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग (Elections Commission) के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सील औऱ सुरक्षित करना शुरू कर दिया है. राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों से ऐसी तस्वीरें औऱ वीडियो आनी शुरू हो गई है जहां मतदान कर्मी ईवीएम पर सील लगा रहे हैं. इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में बंद हो गई है. उनकी हार और जीत का फैसला जनता ने कर दिया और नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. 

राजस्थान की 199 सीटों पर शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. राज्य में 200 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर प्रत्याशी की मौत के कारण यहां मतदान स्थगित कर दिया गया. यह श्रीगंगानगर की करणपुर सीट है. उधर, शाम छह बजे तक मतदान संपन्न हो गया. वहीं, शाम पांच बजे तक के आंकड़े सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक राजस्थान में 68.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है. चूंकि अभी फाइनल आंकड़ा नहीं आया है तो इसमें बढ़ौतरी की संभावना है. 

इन नेताओं ने डाला वोट
उधर, बीकानेर के सवाली गांव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मतदान दल ईवीएम को सील और सुरक्षित करने में लगा हुआ है. राजस्थान में एक चरण में ही 199 सीटों पर मतदान हुए हैं. आज (शनिवार) सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा में वोट डाला जबकि वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोटिंग की. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में वोट डाला. वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मताधिकार का इस्तेमाल करने कोटा पहुंचे. 

कन्हैयालाल के बेटों ने डाला वोट
 आम से लेकर खास लोगों में मताधिकार का इस्तेमाल करने का उत्साह दिखा. उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला चार्टर प्लेन से अपने परिवार समेत राजस्थान पहुंचे और अपना वोट डाला. वहीं, धोइंदा में एक दुल्हन अपनी विदाई से पहले वोट करने पहुंची. वोट करने के बाद उनके माता-पिता ने उनकी विदाई की. वहीं, उदयपुर के कन्हैयालाल साहू के बेटे यश और तरुण भी मतदान करने पहुंचे. बता दें कि कन्हैयालाल की पिछले साल उनके दुकान पर हत्या कर दी गई थी. और इस घटना का जिक्र चुनाव में भी खूब हुआ था. 

ये भी पढ़ें- Rajsthan Election 2023 Live: 'बीजेपी अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर जीतेगी 163 से ज्यादा सीट', चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget