एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: आप प्रभारी विनय मिश्रा का बड़ा दावा, कहा- 'हमारे संपर्क में कांग्रेस और BJP दोनों के विधायक'

Rajasthan Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है. पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में कई विधायक आप ज्वाइन करेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बहुत सारे सीटिंग एमएलए (निवर्तमान विधायक) उनकी पार्टी के संपर्क में है और वे जल्द आप ज्वाइन करेंगे. उन्होंने यह बात बिग बॉस फेस गौरी नागौरी (Gauri Nagauri) के रविवार को आप ज्वाइन करने के बाद कही है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विनय मिश्रा ने कहा कि ''लिस्ट बहुत लंबी है और बहुत सारे लोग संपर्क में हैं. कई मौजूदा विधायक ज्वाइन करने वाले हैं. राजस्थान की सेलिब्रिटी गौरी नागौरी ने पार्टी ज्वाइन की है. बहुत सारे सीटिंग विधायक ने संपर्क किया है. जल्द आपको विस्फोट देखने को मिलेगा. आम आदमी पार्टी जमीन पर काम करती है. हमारा काम लाइम लाइट में नहीं आता है. हम अचानक धमाका करते हैं. बहुत जल्द राजस्थान में धमाका देखे को मिलेगा.''

मेरिट के आधार पर देंगे टिकट- विनय मिश्रा
विनय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के विधायक आप के संपर्क में हैं. वे ऐसा नेता है जो कि अपनी पार्टी के अंदरुनी झगड़ों से परेशान हैं. वे जनता के लिए काम करना चाहते हैं इसलिए वे आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं. वहीं, आप की प्रत्याशियों की सूची पर विनय मिश्रा ने कहा, ''आज या कल में पहली सूची आ जाएगी. बहुत गहन चर्चा के बाद हमने लिस्ट बनाई है. हमने मेरिट देखा है. जो टास्क दिया गया था जिसने काम किया उसे टिकट दिया जाएगा. मेंबरशिप अभियान हो या पंचायत अभिीयान हो या फिर अरविंद (केजरीवाल) जी की गारंटी, जिसने भी उसमें अच्छा काम किया है, उनका नाम लिस्ट में होगा.''

तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही आप- विनय मिश्रा
आप नेता विनय मिश्रा से जब राजस्थान में तीसरे विकल्प  संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''राज्य में तीसरी शक्ति की संभावना इसलिए कम बताई जाती है क्योंकि पहले राष्ट्रीय पार्टी इस तरह से नहीं आई थी. बीएसपी भी आई लेकिन उनके विधायक  जीतने के बाद किसी और पार्टी में चले गए. लोगों में यह भरोसा है कि आप का विधायक टूट नहीं सकता. पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चला लेकिन दिल्ली में फेल हो गया. लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी में उनका वोट रहेगा,. विधायक धोखा नहीं देंगे. इसलिए आप तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है.'' 

राजस्थान में कांग्रेस से नहीं गठबंधन- आप
आप आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. क्या विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन होगा? इस सवाल पर विनय मिश्रा ने कहा, ''गठबंधन लोकसभा के लिए है. विधानसभा चुनाव में हम उस काम के साथ जाएंगे जो पंजाब और दिल्ली में काम किया है. हमने कभी नकारात्मक राजनीति नहीं की. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कभी नकारात्मक राजनीतिक की बात नहीं की.''

य़े भी पढ़ें-  Rajasthan Elections 2023: बिग बॉस फेम गौरी नागौरी AAP में शामिल, चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget