एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: नामांकन के आखिरी दिन लाइन पर आए कांग्रेस-BJP के बागी, वापस लिया नॉमिनेशन, पढ़ें लिस्ट

Rajasthan Elections 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को कराए जाएंगे और 9 नवंबर नामांकन वापसी का आखिरी दिन था. इस दिन कई प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections) में आज ( 9 नवंबर) को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था. राज्य में कई सीटों पर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया. इनमें से अधिकांश बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बागी नेता हैं जिन्होंने टिकट न मिलने से नाराज होकर नामांकन दाखिल किया था. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने नाम वापस लेकर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है. जानते हैं किन नेताओं ने वापस लिया अपना नाम..

बीजेपी के इन बागियों ने नाम लिया वापस
झोटवाड़ा से बीजेपी के बागी राजपाल सिंह शेखावत ने नाम वापस वापस ले लिया. भरतपुर से गिरधारी तिवारी, सिविल लाइनंस से रणजीत सोडाला, अजमेर उत्तर से सुभाष खंडेलवाला औऱ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन वापस लिया. इसके अलावा सुमेरपुर से मदन राठौर ने नाम वापस लिया है. 

कांग्रेस के इन नेताओं ने नामांकन लिया वापस
पिपल्दा से कांग्रेस की बागी सरोज मीणा, सूरसागर से रामेश्वर दाधीच, अमजेर दक्षिण से सचिन पायलट के समर्थक हेमंत भाटी, मसूदा से ब्रह्मादेव कुमावत, फदोलदी से कुंभ सिंह, अजमेर दक्षिण से हेमंत भाटी, सूरतगढ़ से बलराम वर्मा ने वापस नाम वापस ले लिया. वह पार्टी के प्रत्याशी डूंगरराम गेदर को समर्थन दे रहे हैं. टोंक से मोहसिन रशीद ने नाम वापस लिया. अब वह यहां से सचिन पायलट को समर्थन दे रहे हैं. हवामहल से गिरीश पारीक और पिलानी से अनुराग जोया ने भी नामांकन वापस ले लिया है. 

बसपा और आरएलपी के इन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
राजाखेड़ा से बसपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह और हवामहल से तरुषा पाराशर ने नाम वापसी ले लिया. वहीं, बीकानेर पश्चिम से आरएलपी उम्मीदवार अब्दुल मजीद खोखर ने नामांकन वापस लिया, वह कांग्रेस प्रत्याशी बीडी कल्ला को समर्थन दे रहे हैं. सरदारशहर से आरएलपी प्रत्याशी लालचंद मूंड अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी को समर्थन की घोषणा की है. बाड़मेर से आरएलपी प्रत्याशी उम्मेदराम बेनीवाल ने अपना नाम वापस लेकर निर्दलीय डॉ. प्रियंका चौधरी को समर्थन दिया है. इनके अलावा बड़ी सादड़ी से पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी और झालरापाटन से शैलेंद्र यादव ने नाम वापस लिया है. यहां से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चुनाव लड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत के करीबी रामेश्वर दाधीच ने नाम वापस लिया, कांग्रेस से नाराज होकर निर्दलीय लड़ने का किया था एलान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget