एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: सरकार में किसे मिलेगा कौन सा पद? सचिन पायलट बोले- 'बहुमत मिलता है तो...'

Rajasthan Elections 2023 News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने चुनाव से पहले राजस्थान से जुड़े हर मुद्दे पर मीडिया से विस्तार से बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी.

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस (Congress) नेता और टोंक से प्रत्याशी सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा रही है लेकिन इस बार हमलोग दृढ़-संकल्प हैं क्योंकि पांच साल जो हमारी सरकार ने काम किया और जो अगले पांच साल के लिए हमने रोडमैप रखा है, लोगों को सही से समझ आ रही है. दूसरी तरफ बीजेपी राजस्थान में विपक्ष के रूप में गायब रही है. यहां तक कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हर मोर्चे पर विफल रही है. 

टिकट बंटवारे के मुद्दे पर यह बोले सचिन पायलट
पायलट ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ''कई सर्वेक्षणों और नेताओं की राय के बाद हमने जीतने की संभावना के आधार पर टिकट दिया. हर किसी को संतुष्ट करना संभव नहीं है, लेकिन टिकट वितरण बहुत अच्छा हुआ. मैं हमेशा चाहता हूं कि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिले. चुनाव लड़ने के लिए और इस बार कई युवाओं को मौका दिया गया है.'' 

हीं, कोटा उत्तर सीट से शांति धारीवाल को टिकट दिए जाने पर पायलट ने कहा, ''टिकटों के आवंटन में नहीं जाना चाहता. पार्टी को जो भी लगा कि वह जीतने योग्य उम्मीदवार हैं. उस व्यक्ति को बहुत विचार-विमर्श के बाद टिकट दिया गया है. अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है. हमें अपना काम करना है. उनकी जीत सुनिश्चित करनी है.''

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव जीतना जरूरी- पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि आज देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है और कांग्रेस को विकल्प बनाने के लिए हमें इन  4-5 राज्यों के विधानसभा चुनाव जीतने हैं क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव भी होना है. वहीं, सरकार में पद के मुद्दे को लेकर सचिन पायलट ने कहा, ''फिलहाल हमें यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी जीते. किसे कौन सा पद मिलेगा, यह किसी व्यक्ति द्वारा तय नहीं किया जाता है. बहुमत का आंकड़ा मिलता है तो विधायक और दिल्ली में नेतृत्व तय करेगा कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी.''

अशोक गहलोत के बयान पर
वहीं, जब सचिन पायलट से सीएम अशोक गहलोत द्वारा उनको लेकर की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''इस मुद्दे को छोड़ दिया. किसने क्या कहा. मैं केवल उस बात के लिए जिम्मेदार हूं जो मैंने कहा है. हमें राजनीतिक चर्चाओं में गरिमा बनाए रखनी चाहिए. मैंने बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जो कुछ भी कहा गया उसे भूल जाना चाहिए, हमें भूलकर आगे बढ़ना है.''

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ नहीं कोई नाराजगी', वैभव गहलोत ने किया एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget