एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस कार्यालय के शिलान्यास के बाद अब टिकट पर टिकी नजरें, जानिए कब आ सकती है पहली लिस्ट?

Congress Candidate List: राजस्थान की राजनीति में अक्टूबर का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि सिंतबर तक सभी सीटों के सर्वे हो चुके हैं. अब टिकट देने की बारी है.

Congress Candidate List: राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास हो गया है. उसके बाद अब टिकट के लिए दौड़ शुरू हो गई है. कांग्रेस में उन सभी बड़े नेताओं का राजस्थान दौरा हो चुका है जो टिकट देने की भूमिका में है. इस बार टिकट के लिए कई सर्वे हो चुके हैं. उसके बाद अब नेताओं के फैसले पर सबकुछ टिका है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस में सबकुछ 'आलाकमान' पर छोड़ दिया गया है. हालांकि, ब्लॉक लेवल पर प्रत्याशियों से आवेदन लिए गए हैं.

इससे हर सीट पर आवेदन के हिसाब से टिकट मांगने वालों की संख्या बहुत है. जयपुर के चौमूं और बगरू विधान सभा सीट पर सबसे अधिक आवेदक हैं. चौमूं सीट पर तो 100 से अधिक आवेदक हैं. सूत्रों का कहना है कि चौमूं सीट पर टिकट आमेर और शाहपुरा सीट से तय होता है. उधर जिसे टिकट मिलेगा उस जाति के हिसाब से चौमूं में टिकट दिया जाएगा.

अक्टूबर का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण 

राजस्थान की राजनीति में अक्टूबर का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि, सितम्बर तक सभी सीटों के सर्वे हो चुके हैं. अब टिकट देने की बारी है. इसके लिए सभी दल चुनाव की गंभीरता को देखते हुए टिकट पर मुहर लगाने की तैयारी में है. इसके पीछे जो सबसे बड़ी परेशानी बन रही है हर दिन नए दावेदार का सामने आना. कांग्रेस में अब दावेदारी के बाद 'टिकट परिक्रमा ' शुरू हो गई है. इसके लिए प्रभारी और सहप्रभारी के चक्कर लगाए जा रहे हैं. सर्वे के बाद सब अपना नाम लिस्ट में टटोल रहे हैं. इसलिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों के 50 सीटों की लिस्ट आ सकती है. 

दो महीने पहले मिलेगा टिकट 

सीएम अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले ही कह दिया था कि इस बार दो महीने पहले ही टिकट घोषित होंगे. उस हिसाब से अब सभी अपनी दावेदारी का जोर लगा रहे हैं. दावेदारों की माने तो उन्हें अपने क्षेत्र में काम करने के लिए समय भी चाहिए. इसलिए समय पर ही टिकट मिले तो बढ़िया रहेगा. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में कई के नाम फाइनल होकर चल रहे है. पोस्टर और बैनर से शहर और गांव पटे हुए हैं. 

सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी करेगी तय 

राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि टिकट सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी से फाइनल होगा. यहां से सबकुछ जा चुका है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: कोटा में 45 किन्नर पहली बार करेंगे मतदान, बोले- '50 साल से मतदान देख रहे हैं लेकिन...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget