एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: कोटा में 45 किन्नर पहली बार करेंगे मतदान, बोले- '50 साल से मतदान देख रहे हैं लेकिन...'

Rajasthan Election: जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि एक सशक्त सरकार बनाने में हर वर्ग अपनी भूमिका निभाए.

आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, हर वर्ग इसमें अपनी सहभागिता निभाते हुए लोकतंत्र के इस पर्व को मनाए और एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाए. जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढाने और लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. लोकतन्त्र में हर एक मत का महत्व है और प्रत्येक मतदाता को जागरूक कर उनको प्रोत्साहित कर मतदान करवाने का जिला प्रशासन प्रयास करेगा. इसी के चलते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

45 किंनरों के परिचय पत्र जारी किए
विभाग के संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिले में 45 ट्रांसजेंडर को अब तक चिन्हित कर परिचय पत्र जारी किए गए हैं. उन सभी का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा चुका है और किन्नर समाज द्वारा जब भी किसी परिवार के शुभ अवसर पर सहभागिता की जाएगी वो उन्हें मतदान करने का संकल्प भी दिलवाएंगे.

किन्नर ने कहा 50 साल से चुनाव होते देख रहे हैं, पहली बार मतदान करेंगे
विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर की ईआरओ सपना कुमारी ने कहा कि यादि अभी भी किसी का मतदाता सूची में नाम नही जुड़ा हो तो वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं. कार्यक्राम में तारा बाई किन्नर ने कहा कि वो विगत 50 वर्ष से चुनाव कार्यक्रम को संचालित होते देख रही हैं, पर पहली बार चुनाव से पहले वोट डालने के बारे में जानकारी दी जा रही हैं जो सराहनीय है. रीना किन्नर ने कहा कि मोबाइल ऐप पर चुनाव संबंधी समस्त जानकारी उपलब्ध होने से बहुत उपयोगी साबित होगा. मनीषा किन्नर ने कहा कि इस बार किन्नर समाज मतदान में पीछे नहीं रहेगा और कोटा के 45 ही किन्नर मतदान करेंगे.
 
मोबाइल एप की जानकारी भी दे रहा प्रशासन 
जिला निर्वाचन अधिकारी ओ पी बुनकर ने अधिकाधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि समाज का वो वर्ग जिनकी मतदान में पूर्ण भागीदारी नही होती हैं,उनको निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़कर उनका मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर मतदान तिथि को मतदान करवाएंगे तभी उनकी लोकतन्त्र में सहभागिता हों सकेगी. जिला स्वीप नोडल अधिकारी एव मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कोटा ममता तिवाड़ी ने चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी मोबाइल एप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, जानें- किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget