एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: '55 साल तक राज करने वाले लोकसभा में 55 भी नहीं बचे', कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan Assembly Election: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर बनवाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोगों ने विरोध किया. कांग्रेस ने भगवान राम को नकारा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: सनातन धर्म पर चला विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फिर कांग्रेस पार्टी को घेरा है. बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभा में उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम और हनुमान को नकारा, उनको जनता ने नकार दिया. 55 साल तक राज करने वाले लोकसभा में 55 भी नहीं बचे हैं. शुक्रवार देर रात जनसभा में शेखावत ने कहा कि देश के स्वाभिमान के प्रतीक राम जी का मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए, इसके लिए 450 साल से हमारे पूर्वज संघर्ष कर रहे थे. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोगों ने विरोध किया. कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का पाप किया. कांग्रेस ने यहां तक कहा कि कथाओं में लिख दिया गया कि रामसेतु नहीं था, हनुमान नहीं हुए. शेखावत ने कहा कि जिन्होंने राम और हनुमान को नकारा, उनको जनता ने नकार दिया. 55 साल तक राज करने वाले लोकसभा में 55 भी नहीं बचे. अपने ऊपर सिरोही में भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज होने का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि मैंने अभी सिरोही में राजस्थान सरकार के तुष्टिकरण को लेकर भाषण दिया था. वहां मुझ पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है. उसमें कहा गया है कि मैंने भावनाएं भड़काने का काम किया है. 

सनातन मुद्दे पर INDIA गठबंधन को घेरा
शेखावत ने कहा कि मैं सत्य बोलता हूं. अगर उससे किसी की भावनाएं भड़कती हैं तो मैं भड़काने का दोषी और 1000 बार यह सत्य राजस्थान की जनता के सामने बोलूंगा. उन्होंने कहा कि जब इस सरकार ने भीलवाड़ा, जोधपुर में दंगाइयों पर मक्खन लगा हाथ फेरने का काम किया. शेखावत ने सनातन पर टिप्पणी करने पर इंडिया एलायंस के प्रमुख घटक द्रमुक के मुखिया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र पर भी हमला किया.

मोदी जी ने बढ़ाया देश का सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. साढ़े नौ साल में लागू प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण की योजनाओं को बताने के लिए मैं पूरी रात जागरण कर सकता हूं. मेरा दावा है कि जागरण में 8 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक पलक नहीं झपका सकेंगे.  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब आदमी के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ-साथ निर्भय होकर देश की रक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया.  

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, 'कोटा को चम्बल रिवर फ्रंट नहीं, एयरपोर्ट चाहिए था' 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget