एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, 'कोटा को चम्बल रिवर फ्रंट नहीं, एयरपोर्ट चाहिए था' 

Rajasthan News: कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कोटा में अपराधी बेलगाम हैं. चाकूबाजी की घटनाएं, महिलाओं से छेड़छाड़, व्यापारियों से चौथवसूली के लिए धमकाना, घटनाएं आम बात हो चुकी हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के चुनावी मौसम में कोटा में बीजेपी और कांग्रेस 40 साल से नहीं बन रहे एयरपोर्ट को लेकर आमने-सामने आ गई हैं. राजस्थान में चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों को एयरपोर्ट की याद आती है. ये दल एयरपोर्ट का श्रेय लेने के लिए एक दूसरे पर कटाक्ष करने लगते हैं. इसी क्रम में बीजेपी कोटा एयरपोर्ट को लेकर मुखर होती जा रही है. बीजेपी ने कांग्रेस को इस बार आड़े हाथों लिया. भारतीय जनता पार्टी के कोटा उत्तर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कोटा संभाग चुनाव प्रभारी त्रिलोक जामवाल ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा से कांग्रेस घबराई हुई है. उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से राजस्थान से कांग्रेस की विदाई सुनिश्चित है. 

कांग्रेस की बदनियती के कारण नहीं बना एयरपोर्ट
त्रिलोक जामवाल ने कहा कि कोटा शहर में आमजन को एयरपोर्ट चाहिए था, परंतु कांग्रेस की बदनियती के कारण एयरपोर्ट नहीं बन पाया. कांग्रेस की नजर में एयरपोर्ट से ज्यादा चंबल रिवर फ्रंट जरूरी था. रिवर फ्रंट तो किसी ने नहीं मांगा, हमें तो एयरपोर्ट चाहिए था.

महिलाओं को फ्री मोबाइल नहीं, सुरक्षा चाहिए
इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए जामवाल ने कहा कि कोटा में अपराधी बेलगाम हैं, खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं, महिलाओं से छेड़छाड़, व्यापारियों से चौथवसूली के लिए धमकाना, डराना आदि घटनाएं आम बात हो चुकी हैं. राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल नहीं, सुरक्षा चाहिए. जबकि कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है. महिलाएं ना घर में सुरक्षित हैं और ना घर के बाहर. उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों को कारोबार के लिए सुरक्षित वातावरण चाहिए. जबकि राजस्थान में कांग्रेस कुशासन में अपराध चरम सीमा पर है.  

बता दें कि राजस्थान के कोटा में चंबल रिवर फ्रंट को लेकर बीजेपी पहले भी कांग्रेस पर हमलावर रही है. जब सीएम अशोक गहलोत ने रिवरफ्रंट का उद्घाटन किया था तो बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि रिवर फ्रंट विधि विरुद्ध बनाया गया है. चंबल रिवर फ्रंट के निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर केस दर्ज, सिरोही में रामनवमी यात्रा को लेकर झूठा भाषण देने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget