एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए CM गहलोत का केंद्र पर निशाना, कहा- 'राजस्थान की जनता से...'

Ashok Gehlot on ERCP: कांग्रेस 13 जिलों को प्रभावित करने वाली ईआरसीपी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है. इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की मौजूदगी में जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई.

Rajasthan Election 2023 News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आलाकमान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सोमवार (16 अक्टूबर) को कहा कि ''आपका गुस्सा (पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा) राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो?'' सीएम गहलोत ने ईआरसीपी जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

केंद्र सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है... यह उनका खुद का घरेलू मामला है.. हम उस पर कुछ नहीं कहना चाहते. गुस्सा आपको वसुंधरा राजे पर है आप राजस्थान की जनता से धोखा क्यों कर रहे हो? उनके साथ आप क्यों धोखा कर रहे हो?'' गहलोत के इस कटाक्ष को पूर्व मुख्यमंत्री राजे और बीजेपी आलाकमान के बीच 'कथित तनातनी' की अटकलों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप
राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस 13 जिलों को प्रभावित करने वाली ईआरसीपी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है. इसके तहत उसने सोमवार (16 अक्टूबर) को जन जागरण अभियान की शुरुआत की. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी अपने वादे से मुकरने का का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सभी 25 सांसद दिए इसके बावजूद 'उनको तकलीफ है.'

'पांच साल से राष्ट्रीय परियोजना घोषत करने की मांग'
मुख्यमंत्री ने कहा,''राजस्थान के साथ धोखा किया है प्रधानमंत्री मोदी और उनके सिपहसालारों ने.'' गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी का काम पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया. इस परियोजना से दो लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 13 जिलों में पीने का पानी मिलेगा. उन्होंने कहा,''हम पांच साल से इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की जिद है कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करेंगे. यह मुद्दा पूर्वी राजस्थान में घर-घर में पहुंच गया है.''

'परियोजना का बजट 14 हजार करोड़ किया'
परियोजना को क्रियान्वित करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा,''पहले इस परियोजना के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट रखा था, इस बार इसे बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये कर दिया है.'' कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे. हालांकि, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: दो खेमे में बंटे राजस्थान के किसान, बीजेपी या कांग्रेस किसका देंगे साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget