एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दो खेमे में बंटे राजस्थान के किसान, बीजेपी या कांग्रेस किसका देंगे साथ?

Rajasthan Election 2023 News: कोटा में कई किसानों से एबीपी न्यूज ने बात की तो किसी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने का आव्हान किया तो किसी ने कांग्रेस सरकार को किसान हितैषी बताया.

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनावी रंगत कोटा संभाग में भी जमने लगी हैं. चौराहे, चाय की दुकान, पान की दुकान और शहर के प्रमुख जगहों पर चुनावी चर्चा शुरू हो गई है. भाजपा की पहली लिस्ट आ गई और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है. चुनाव से हर वर्ग और क्षेत्र जुड़ा रहता है. ऐसे में किसान भी इस बार मतदान में अपनी समस्या और व्यथा को व्यक्त करेगा. कोटा में कई किसानों से एबीपी न्यूज ने बात की तो किसी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने का आव्हान किया तो किसी ने कांग्रेस सरकार को किसान हितैषी बताया. बूंदी रोड स्थित बडगांव के किसानों में कई किसान ऐसे थे जिन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया.

बिजली ने किया परेशान
किसान बलविंदर सिंह व मोडूलाल ने बताया कि पांच साल तक किसान परेशान रहा. बिजली भले ही फ्री करने की बात कांग्रेस ने की हो लेकिन चुनावी समय में किए जाने से किसानों कोई लाभ नहीं मिला. समय पर गांव में बिजली आती नहीं है और ट्रांसफार्मर की समस्या सालों से बनी रही जिस कारण उनके ही मंत्री अशोक चांदना तक को धरना देना पड़ा. वहीं किसान राम लाल का कहना है कि चावल पर निर्यात बंद कर दिया जिस कारण भाव नीचे गिरते चले गए. अकाल जैसी स्थिति में सरकार ने समय पर पानी नहीं दिया जिस कारण फसलें बर्बाद हो गई. वहीं किसानों को डीएपी की साथ अटेचमेंट दिया गया जिस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

एमएसपी पर लहसुन नहीं खरीदा
किसान हेमराज व महावीर का कहना है कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का लहसुन एमएसपी पर नहीं खरीदा ना ही किसानों की कोई मदद की. उन्होंने कहा कि लगातार फसलों के दाम गिरते चले गए. 4 हजार रुपए क्विंटल का चावल 3 हजार पर आ गया. अकाल और ओलावृष्टि में किसानों को मुआवजा नहीं मिला. किसानों का कर्ज माफ हुआ वहीं दूसरी और कुछ किसान कांग्रेस के पक्ष में भी दिखाई दिए. एक किसान ने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार 2 हजार यूनिट बिजली फ्री दी जो आज तक किसी सरकार ने नहीं की. कर्ज भी काफी किसानों का माफ हुआ है. किसानों की पानी की समस्या का समाधान भी समय पर किया गया. कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए जो योजनाएं चलाई हैं वह दूसरे प्रदेशों में कहीं नहीं है. बांध बनाए जा रहे हैं तालाबों का जीर्णोद्धार हो रहा है साथ ही अच्छा बीज और आधुनिक तकनीक का समावेश भी हो रहा है. किसानों को बागवानी में भी उन्नत किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी, तीन महीने से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget