एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने बागियों पर लिया बड़ा एक्शन, 11 नेता को 6 साल के लिए निष्काषित!

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 11 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसमें कई पार्षद और पीसीसी सदस्य शामिल हैं.

Rajasthan Congress Leaders Expelled: राजस्थान में चुनाव के बाद अब कांग्रेस ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है. चुनाव में प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते 11 पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के मुताबिक भादरा (हनुमानगढ़) में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर भादरा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेश्वरी गोस्वामी और शेरसिंह गोस्वामी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया.

वहीं इसी तरह जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा की खिलाफत करने के आरोपों के चलते पीसीसी के विचार विभाग के पूर्व संयोजक वेदप्रकाश शर्मा, वार्ड 127 की पार्षद प्रत्याशी कविता छबलानी, वार्ड 130 की पार्षद राजुला सिंह, वार्ड 140 के पार्षद अभिषेक सैनी, वार्ड 135 के पार्षद राजेश कुमावत और वार्ड 134 के पार्षद करण शर्मा को भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है.

वोटिंग से पहले 49 बागियों को किया था निष्काषित
इसी प्रकार सादुलशहर विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते गंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कंवर सैन सिहागऔर श्रीगंगानगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष करण सहारण को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है. सांगोद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुशलपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है.

उन पर भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की खिलाफत करने का आरोप है. वहीं इससे पहले पार्टी ने करीब 50 सीटों पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे नेताओं मे से 49 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया था. इसमें कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: मतदान के बाद रिलैक्स मूड में दिखे प्रत्याशी, प्रहलाद गुंजल- शांति धारीवाल ने बताई दिनचर्या

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget