एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में बीजेपी की जीत पर वसुंधरा राजे की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में बीजेपी की जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं इस जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में रुझानों में बीजेपी की जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं इस जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की जीत है. प्रधानमंत्री के गारंटी की जीत है, अमित शाह के रणनीति की जीत है, जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है, कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है.

पूर्व सीएम ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की मेहनत करते हुए यह नतीजा दिलाया है. यह जीत जनता की जीत है, जिसने कांग्रेस के कुराज को ठुकरा कर बीजेपी के सुराज को स्वीकार करने की जीत है. यह जीत 2024 में पीएम मोदी को फिर से देशवासियों की सेवा करने का अवसर देने की जीत है."

बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ अग्रसर
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सभी ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को लेकर किये जा रहे है, हार जीत के दावे को धता बताते हुए बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के करीब है. ताजा अपडेट मिलने तक राजस्थान के 116 विधानसभा सीटों पर परिणाम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें से 71 सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर चुकी है और 44 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस 39 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है और 39 सीटों पर आगे है. विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत के जीत के दावे पर पलटवार करते हुए कहा था कि इस बार राजस्थान में अंडर करंट है और ये अंडर करंट बीजेपी को प्रदेश प्रचंड बहुमत दिलाएगा.

सीएम गहलोन ने हार स्वीकारा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि "राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे." उन्होंने बीजेपी को जीत पर और नई सरकार को बधाई देते हुए चुनाव प्रचार में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: कांग्रेस की हार के बाद CM गहलोत के OSD का खुलासा- 'मैंने मुख्यमंत्री को पांच-छह महीने पहले ही...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget