एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में EVM की प्रथम स्तरीय जांच पूरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 'पारदर्शी चुनाव...'

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के साथ राजस्थान निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. आम चुनाव से पहले आयोग ने प्रदेश में ईवीएम वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी कर ली है.

Jaipur News: राजस्थान सहित पूरे देश में अप्रैल- मई में लोकसभा के चुनाव संभावित हैं. इसको लेकर विभिन्न दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं सियासी दलों सहित निर्वाचन आयोग ने भी जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है.

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य संपन्न हो गया है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है.

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा आम चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 27 जनवरी से शुरू किया गया था. प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेंगलुरु) के इंजीनियरों को सौंपा गया था. उन्होंने बताया कि मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 17 फरवरी तक पूरा कर लिया गया. उनके अनुसार यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया.

एक सरकारी बयान के अनुसार ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट से है. इस दौरान राजस्थान के सभी जिलों में 276 इंजीनियरों के जरिये लगभग 91408 बीयू, 73651 सीयू और 74080 वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच करवाई गई.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: साइबर ठगी की सीधी करें शिकायत, भरतपुर आईजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नंबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget