एक्सप्लोरर

Rajasthan News: साइबर ठगी की सीधी करें शिकायत, भरतपुर आईजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नंबर

Cyber Crime In Deeg: भरतपुर रेंज के आईजी ने बताया कि देश में होने कुल साइबर फ्रॉड का 18 फीसदी मेवात से संचालित हो रहा है. इस पर अंकुश लगाने के लिए आए दिन इस क्षेत्र में पुलिस दबिश देती रहती है.

Deeg News: राजस्थान के डीग जिले में स्थित मेवात क्षेत्र साइबर क्राइम का गढ़ बन गया है. देश के लगभग 15 राज्यों की पुलिस आये दिन साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए मेवात क्षेत्र में दबिश देती रहती है. भरतपुर रेंज के आईजी पुलिस राहुल प्रकाश ने रेंज में साइबर क्राइम सहित अन्य होने वाले अपराधों पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है. इसके लिए उन्होंने एक विशेष मुहिम शुरू की है. 

भरतपुर रेंज के आईजी पुलिस राहुल प्रकाश ने साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों पर नकेल कसने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से व्हाट्सएप नंबर शेयर किया है. उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, 8764505101, ये मेरा ऑफिसियल नंबर है. इस नंबर पर कोई भी नागरिक साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधियों की सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. आईजी राहुल प्रकाश ने लिखा है की इस व्हाट्सएप पर साइबर अपराधियों की या अन्य अपराधियों की सूचना दे सकते है.  

कई बार लोग साइबर ठगी का शिकार होने के बाद भी कोई शिकायत नहीं कर पाते है या फिर उनकी सही तरीके से सुनवाई नहीं हो पाती. ऐसे लोग उच्च अधिकारियों से भी नहीं मिल पाते है. इसलिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिससे साइबर अपराधियों से पीड़ित सीधे शिकायत कर सकेंगे. डीग जिले का मेवात क्षेत्र साइबर ठगों का गढ़ बन गया है.

मेवात से 81 साइबर अपराधी गिरफ्तार
गौरतलब है कि भरतपुर संभाग के डीग जिले में स्थित मेवात क्षेत्र को मिनी जामताड़ा के नामा से भी जाना जाता है. पुलिस भी आये दिन यहां के साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई करती है. कई बार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लाखों की संख्या में अन्य राज्यों से लाई गई मोबाइल सिम पुलिस ने बरामद किया. इससे पहले पुलिस ने अभियान चला कर 81 साइबर अपराधियों को पकड़ा है और उनसे लगभग 25 लाख 37 हजार 150 रूपये भी जब्त किये हैं. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद साइबर अपराधियों लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. 

'साइबर क्राइम खत्म करना पहली प्राथमिकता'
भरतपुर रेंज के आईजी पुलिस राहुल प्रकाश ने बताया कि देश में होने वाले साइबर फ्रॉड का 18 फीसदी डीग जिले के मेवात से हो रहा है. ये किसी क्षेत्र विशेष के तौर पर सबसे अधिका है. मेवात क्षेत्र साइबर अपराध का गढ़ बन गया है. उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम का गढ़ बने मेवात क्षेत्र से संभाग के लोग ही नहीं अन्य राज्यों के लोग पीड़ित हैं. आए दिन देश के अन्य राज्यों की पुलिस साइबर ठगों को पकड़ने के लिए दबिश देने आती रहती है. इसलिए मेवात क्षेत्र में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना ही नई साइबर क्राइम को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान में 120 लाख टन गेहूं उत्पादन की संभावना, जानें कब से शुरू होगी केंद्रों पर खरीदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget