एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: टिकट कटने के बाद वसुंधरा राजे के करीबी यूनुस खान का बड़ा बयान, कहा- 'मेरी नजर में...'

Rajasthan Elections 2023: नागौर के डीडवाना से इस बार बीजेपी ने यूनुस खान की जगह जितेंद्र जोधा को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने यहां से मौजूदा विधायक चेतन डूडी को मैदान में उतारा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. वहीं इस बार ऐसी कई सीटें हैं जहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने के आसार हैं. इन्हीं में से एक सीट नागौर की डीडवाना विधानसभा सीट है. इस सीट पर पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि बीजेपी यहां से यूनुस खान को टिकट दे सकती है, हालांकि ऐसा नहीं हुआ. वहीं अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबियों में गिने जाने वाले यूनुस खान ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. आइए जानते हैं टिकट कटने के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा.

'राजस्थान तक' से बातचीत के दौरान यूनुस खान ने कहा, "हर राजनीतिक दल में एक सिस्टम होता है इसमें वे अपने विवेक से उम्मीदवार का चयन करते हैं. जब बीजेपी ने डीडवाना में अपना प्रत्याशी चुना तो उन्होंने अपने विवेक से फैसला लिया, इसका मैं स्वागत करता हूं." 

टिकट कटने पर क्या कहा?
खान ने आगे कहा, "बीजेपी ने मेरा टिकट काटा, मुझे इस पर नाराजगी नहीं है. सवाल ये पैदा होता है कि जनभावना जो है जनमानस उसका क्या विचार है. क्योंकि सबसे बड़ा फैसला करने वाला परमात्मा है. उसके बाद दल हैं. लेकिन मेरी नजर में सबसे बड़ी जनता है. जो अभी जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने कानून को कब्जे में लेकर जनता के साथ जो अत्याचार किया है उसका अंत करने के लिए जनता ने खुद अब तय कर लिया है."

'जनता करेगी फैसला'
यूनुस खान ने ये भी कहा, "ये चुनाव मैं नहीं लड़ रहा ये चुनाव डीडवाना की जनता यहां के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जनता खुद लड़ रही है. जनता के दिल में क्या तकलीफ है. यहां की जनता 25 नवंबर अपने दिल का भाव, जनता क्या सोचती है ये मतपेटी में एक्सप्रेस करेगी. इसके बाद जब तीन दिसंबर को जब परिणाम आएंगे तो पता चलेगा कि जनता क्यो सोचती है, किसकी गलती थी, पार्टी क्या सोच रही थी. ये तो जनता ही तय करेगी. मेरे सारे रोल डीडवाना की जनता तय करेगी. जो जनता कहेगी मेरा वही फैसला होगा."  

त्रिकोणीय होगा मुकाबला
बता दें कि इस बार नागौर की डीडवाना सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ दिलचस्प भी होने जा रहा है, क्योंकि यहां कांग्रेस ने मौजूदा विधायक चेतन डूडी को टिकट दिया है तो बीजेपी ने जितेंद्र सिंह जोधा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं डीडवाना के दिग्गज नेता यूनुस खान ने निर्दलीय ही चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

1998 के बाद लगातार नहीं जीती कोई पार्टी
वहीं अभी तक डीडवाना के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो 1998 के बाद से ऐसा नहीं हुआ कि कोई प्रत्याशी लगातार दो बार चुनाव जीता हो. जहां डीडवाना में 1998 में कांग्रेस ने चुनाव जीता थो वहीं 2003 में यहां की सीट बीजेपी के खाते में आई थी. इसके अलावा 2013 में फिर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी तो 2018 में एक बार फिर इस सीट पर कांग्रेस ने जीत ली. वहीं अब देखना होगा कि ये इस सीट पर किसका कब्जा होता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: 'मुझे सचिन पायलट पसंद इसलिए सीएम गहलोत ने मेरा...', टिकट कटने पर छलका खिलाड़ी लाल बैरवा का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget