एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्थान में नहीं बदला रिवाज, लगातार तीसरी बार 200 में से 199 सीटों पर होगा मतदान, क्या है इसके पीछे की कहानी?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है, लेकिन पिछले तीन बार की तरह इसबार भी सूबे की सभी 200 सीटों की जगह 199 सीटों पर ही मतदान होगा.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान का चुनाव यहां से जुड़े रिवाजों के चलते भी बाकी राज्यों से अलग हो जाता है. ऐसा ही एक रिवाज यहां बनता दिखाई दे रहा है, पिछले तीन विधानसभा चुनावों से. 200 सीट वाले राजस्थान में इस बार भी लगातार तीसरी बार 199 सीटों पर मतदान होगा. यह पिछले डेढ़ दशक से चला आ रहा है. इतना ही नहीं हर बार के चुनाव में यहां पर सरकार भी बदल जाने की परंपरा सी बन गई है.

श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है. अब इस सीट पर मतदान बाद में होंगे. वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो यह लगातार तीसरी बार ऐसा हो रहा है. जब राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं हो पाते हैं. साल 2013, 2018 के बाद अब 2023 में भी ये देखने को मिल रहा है. राजस्थान में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मतदान के लिए यहां पर रिवाज कायम होने की बात हो रही है. 

क्या है घटना ? 

गुरमीत सिंह कुन्नर कुछ दिन पहले बीमार हुए थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था. जहां पर उन्होंने आज आखिरी सांस ली है. पिछली बार उन्होंने बड़े मार्जिन से चुनाव जीता था. उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पृथ्वी सतपाल सिंह थे, जिन्हें 45,000 वोट मिले थे. भारतीय जनता पार्टी को मात्र 44,000 मत मिले थे. इस बार का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया था. सुरेंद्र पाल सिंह यहां पर बीजेपी से विधायक रहे हैं. गुरमीत सिंह कुन्नर यहां से कई बार विधायक रहे. कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 

कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड 

साल 2013 में चुरू से बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल का निधन हो गया था. जिसपर मतदान चुनाव के बाद हुआ था. वहीं 2018 में अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने से इस सीट पर मतदान नहीं हुए थे. मगर जब चुनाव हुआ तो कांग्रेस को जीत मिली थी. अब जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता कुन्नर का निधन हो गया है. तो इस सीट के समीकरण बदलने लगे हैं. 

Rajasthan Elections 2023: बाबा बालकनाथ के फिर बिगड़े बोल, तिजारा चुनाव को बताया 'भारत-पाकिस्तान' का मैच

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget