एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: '48 घंटे के लिए ED और CBI हमें दे दीजिए, फिर देखिए...' कांग्रेस का PM मोदी को चैलेंज

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उदयपुर में बीजेपी और पीएम को चुनौती देते हुए 48 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी कांग्रेस के हाथों में देने की मांग उठाई .

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. 23 नवंबर की शाम को प्रचार थम जाएंगे यानी अब प्रचार में सिर्फ डेढ़ दिन रह गया है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता बड़ी सभाएं कर जनता को साधने का काम कर रहे हैं, तो पार्टी प्रवक्ता मीडिया से बात करते हुए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच मेवाड़ वागड़ में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बड़ी सभाएं हुईं. वहीं कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत की.

इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी (Narendra Modi) को चुनौती दे डाली. साथ ही 48 घंटे सीबीआई और ईडी कांग्रेस के हाथों में देने की मांग उठा दी.  दरअसल, कांग्रेस पार्टी के लाल डायरी विवाद के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा, कौन सी डायरी में क्या लिखा है, हमें अच्छी तरह से मालूम है. केंद्र सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम, संजीवनी का नाम किस डायरी में लिखा है? उन्होंने आगे कहा कि सात दिन के लिए ईडी और सीबीआई हमें दे दीजिए, फिर हम बता देंगे कि कौन सी लाल, नीली और पीली डायरी है. मैं तो कहता हूं सात दिन ही नहीं सिर्फ 48 घंटे ही दे दीजिए. प्रधानमंत्री को सारे रंग याद आ जाएंगे. 

कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बीजेपी पर बोला हमला
पवन खेड़ा ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह आते हैं और बार-बार कन्हैयालाल के बारे में बोलते हैं. मैं चुनौती देता हूं कि कोई भी बीजेपी का नेता यहां आए तो उनसे पूछा जाए कि आरोपी रियाज अत्तारी और गोस मोहम्मद बीजेपी के पोलिंग बूथ एजेंट थे या नहीं? उन्होंने आगे कहा कि इस बार गहलोत सरकार को राजस्थान की जनता चाहती है कि दोबारा आएं. हम लोगों ने जनता के विश्वास को जीता है. जनता ने हमारी गारंटी और विकास के काम देखे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhilwara News: भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की डूबने से मौत, दो मौतों से गांव में पसरा मातम
भीलवाड़ा: भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की डूबने से मौत, दो मौतों से गांव में पसरा मातम
Bikaner News: मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?
मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?
Jodhpur News: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
जोधपुर: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget