एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 16 अक्टूबर को बारां से शुरू होगा कांग्रेस का जन-जागरण अभियान, मल्लिकार्जुन खरगे सहित ये नेता होंगे शामिल

Rajasthan Election: 16 अक्टूबर को बारां से जन-जागरण अभियान शुरू होगा. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसमें बारां जिले सहित कोटा, झालावाड़ आदि जिलों से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के शंखनाद के बीच कोटा संभाग के बारां जिले में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. यहां कांग्रेस बीजेपी को घेरने की योजना है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं और यहीं से जन जागरण अभियान भी शुरू किया जा रहा है. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेता 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर आएंगे.

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी के खिलाफ 16 अक्टूबर को बारां जिले से जन-जागरण अभियान शुरू होगा. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस कार्यक्रम में बारां जिले सहित कोटा, झालावाड़ आदि जिलों से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे. बारां तहसील के ग्राम नारेडा, पाठेडा, आंकेडा, हीकड, लुहारिया, जालेडा सहित कई गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क कर रहे हैं. साथ ही उन्हें बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया.  

वसुंधरा राजे के गढ़ में सेंध लगाएगी कांग्रेस
इस कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष मंत्रियों में प्रमोद जैन भाया का नाम आगे आता है और वह लगातार कोटा संभाग में सक्रीय रहे हैं. इतने बड़े आयोजन के पीछे साफ हैं कि, यहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है और यहीं से कांग्रेस अपना चुनावी शंखनाद करेगी. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगर सबसे अधिक कहीं भीड़ आ सकती है तो वह बारां ही है. यहां पहले भी किए गए कार्यक्रमों में 50 हजार तक लोग शामिल हुए हैं. भाया द्वारा कराया गया विवाह सम्मेलन देशभर में चर्चा में रहा था. ऐसे में कांग्रेस एक बड़ी सभा कर यहां से चुनावी आगाज करेगी. ईआरसीपी परियोजना के बहाने वसुंधरा राजे के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget