एक्सप्लोरर

Rajasthan: डीग की एक ऐसी सीट जहां दो बार से कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त, इस बार नगर विधानसभा में क्या होगा पार्टी का दांव?

Rajasthan Election 2023: डीग की नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस अक्सर गुर्जर समाज के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाते हैं. यहां पिछले दो चुनावों से कांग्रेस चौथे और छठे नंबर पर रही है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजने ही वाला है और कभी भी अचार संहिता लग सकती है. इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां और चुनाव लड़ने के इच्छुक पूरे जोरशोर से तैयारियां कर रहे हैं. ऐसे में पूर्वी राजस्थान का भरतपुर संभाग जो जीतेगा वही सत्ता हासिल करेगा. भरतपुर संभाग में साल 2018 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था और कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी. 

वहीं डीग की नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अक्सर गुर्जर समाज के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाते है.  साल 2008 में कांग्रेस पार्टी ने गुर्जर समाज के अतर सिंह भड़ाना को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था और भारतीय जनता पार्टी ने अनीता सिंह को चुनाव मैदान में टिकट देकर भेजा था. बीजेपी की अनीता सिंह की जीत हुई थी और कांग्रेस के अतर सिंह भड़ाना चुनाव हार गए थे. साल 2013 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फिर गुर्जर समाज की अनीता सिंह पर दांव खेला और नगर विधानसभा सीट का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा. वहीं कांग्रेस पार्टी ने गुर्जर समाज के ही ब्रजेन्द्र सिंह सूपा को टिकट देकर चुनाव में उतारा था.
 
अब तक किसकी होती आई है जीत?
इसके बाद फिर बीजेपी की अनीता सिंह की जीत हुई थी और कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह सूपा चुनाव हार गए थे. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अनीता सिंह को ही तीसरी बार टिकट दिया और कांग्रेस ने गुर्जर समाज के ही मुरारी लाल को टिकट दिया. इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों को ही नगर विधासभा के मतदाताओं ने नकार दिया और बहुजन समाज पार्टी के वाजिब अली को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे और चौथे नंबर पर आये थे. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नेम सिंह फौजदार रहे थे. नेम सिंह फौजदार साल 2013 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे और साल 2018 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे.
   
2018 के चुनाव में कांग्रेस चौथे नंबर थी
वहीं नेम सिंह फौजदार इस बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं. अगर भारतीय जनता पार्टी टिकट देती है तो बीजेपी से अगर टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. नेम सिंह फौजदार का कहना है कि, नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी जातियों के साथ मिलकर उनके सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहता हूं और इस बार सभी कौम के वोट मिलेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर से सरकार रिपीट की बात कहते हैं. मुख्यमंत्री मिशन 156 लेकर चल रहे है, लेकिन राजस्थान की कई विधानसभा सीट ऐसी है जहां कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग 20 वर्षों से सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाए है.
 
अब ऐसे कैसे कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी. भरतपुर संभाग के डीग जिले की नगर विधानसभा सीट की बात करें तो साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी छठे नंबर पर आया थे और साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे. ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री मिशन 156 की कहते हैं. 
 
क्या है नगर विधानसभा के जातिगत आंकड़े  
नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय के मतदाता हैं. नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 हजार मतदाता मुस्लिम समुदाय के हैं. दूसरे नंबर पर गुर्जर मतदाता आते हैं, गुर्जर मतदाता लगभग 46 हजार और तीसरे नंबर पर जाट मतदाता आते हैं. जाट मतदाता लगभग 40 हजार और एससी के लगभग 35 हजार मतदाता हैं. सैनी समाज के 15 हजार, ब्राह्मण समाज के भी लगभग 15 हजार तो वहीं सिक्ख समाज के 10 हजार, यादव लगभग 8 हजार, वैश्य भी लगभग 8 हजार और मीणा 5 हजार, सैन 5 हजार, प्रजापति 7 हजार मतदाता वोट देकर अपने विधायक को चुनते हैं.
 
अब साल 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, किसके सर पर होगा ताज किसके सर बंधेगा जीत का सेहरा यह देखने वाली बात होगी. कांग्रेस पार्टी इस बार अपना प्रत्याशी वाजिब अली को बना सकती है. वाजिब अली के लिए मुश्किल खड़ी होगी, क्योंकि बहुजन समाज  पार्टी का प्रत्याशी भी मुस्लिम समाज का है. बहुजन समाज पार्टी ने खुशीर्द अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो मुस्लिम समाज के वोट आपस में बट जाएंगे. वहीं अगर बीजेपी नेम सिंह फौजदार को टिकट नहीं देती है तो नेम सिंह फौजदार दोनों ही पार्टियों का नुकसान करेंगे और चुनाव जरूर लड़ेंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget