एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में जानिए ये पांच बड़े दल कब जारी करेंगे अपने प्रत्याशियों का नाम, क्या है इनकी तैयारी?

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम ने चुनाव के लिए रणनीति बनाई है. वहीं अब इनके समर्थकों को टिकट के बंटवारे का इंतजार है.

Rajasthan Elecetion 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर यहां पर सभी दल तैयारी में है. मगर ये पांच राष्ट्रीय दल टिकट देने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं. इसके लिए इनकी पूरी तैयारी भी लगभग बन चुकी है. अब इन्हें और इनके समर्थकों को टिकट का इंतजार है. इसके लिए अब जद्दोजहद तेज हो गई है. मगर, एक बात साफ हो गई है कि सितंबर का यह महीना बेहद खास हो गया है.

सूत्रों के मुताबिक 10 सितंबर के बाद टिकट घोषित होने शुरू हो जाएंगे. इसमें सबसे आगे बसपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सीपीआईएम और बीजेपी है. ये सभी दल यहां पर अपनी मजबूत स्थिति रखते हैं. हालांकि, यहां आप के लिए नई जमीन है. मगर इसके पहले यहां पर आप ने चुनाव लड़ा है. इस बार दिल्ली और पंजाब दोनों तरफ से इनकी टीम प्रचार में लगी है. वहीं बीजेपी ने परिवर्तन रैली की शुरुआत कर दी है. कांग्रेस यहां पर टिकट को फाइनल करने की स्थिति में है. सीपीआईएम की भी सितंबर के अंतिम तक प्रत्याशियों की लिस्ट आ सकती है. 

बसपा है सबसे आगे 

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी टिकट देने में सबसे आगे रहती है. इस बार भी पांच सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है. बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि पार्टी में अभी मंथन चल रहा है. कुछ सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं, जिन्हें 15 सितंबर के बाद घोषित कर दिया जाएगा. पिछले दिनों पार्टी ने दो सप्ताह तक कई जिलों का दौरा किया है. उन जिलों में टिकट फाइनल होने की ओर है. जल्द ही उन जिलों के कैंडिडेट्स की लिस्ट आ जाएगी. बसपा इस बार उन सीटों पर ज्यादा मेहनत कर रही है, जहां पर चुनाव जीतती है. उन सीटों पर पार्टी का फोकस भी ज्यादा है. अक्टूबर तक बसपा सुप्रीमो मायावती का राजस्थान में तीन दौरा हो सकता है. उसके लिए यहां पर पूरी रुपरेखा तैयार हो रही है. 

आप ने भी झोंक दी ताकत 

आम आदमी पार्टी राजस्थान में बहुत मजबूती से काम कर रही है. दिल्ली और पंजाब से पूरी टीम यहां पर उतार दी गई है. गुजरात से भी आप के कई विधायक यहां पर काम में लगे हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान यहां पर लगातार काम कर रहे हैं. यहां पर उनके दौरे हो रहे हैं. पार्टी सूत्रों की माने तो यहां पर 15 सितंबर तक टिकट फाइनल हो जायेगा और लिस्ट जारी कर दी जाएगी.  इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है. 

बीजेपी में भी परिवर्तन का इंतजार 

बीजेपी में परिवर्तन रैली शुरू कर दी गई है. इसके लिए यहां पर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. 20 सितंबर के बाद राजस्थान में बीजेपी अपनी कमजोर रही सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है. ये वो सीटें है जिन्हे बीजेपी ने पिछली बार बड़े वोटों के अंतर से गंवाया है. उन सीटों के लिए पार्टी ने कई तरह के सर्वे भी कराएं हैं. जिनमें जिसका नाम आगे है उन्हें वरीयता दी जा सकती है. मगर, जातिगत समीकरण को पूरा ध्यान रखा जाएगा. सीटों पर टिकट देने के लिए सारे समीकरण देखें जाएंगे.

सीपीआईएम की ये है तैयारी 

वहीं सीपीआईएम राजस्थान में कई जिलों में अपना प्रभाव रखती है. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर और चूरू में पार्टी का अपना जनाधार है. इसलिए हर चुनाव में सीपीआईएम दो से तीन सीट यहां जीतती है. सीपीआईएम लीडर और पूर्व विधायक अमराराम का कहना है कि पार्टी में अभी मंथन चल रहा है. लेकिन जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट आ सकती है. सितंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण है. 

कांग्रेस में बन रहा है पैनल 

इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पार्टी टिकट देने के लिए विधानसभा वार पैनल बना रही है. इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है. सूत्रों की मानें तो हर विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष के द्वारा पांच लोगों का नाम प्रदेश मुख्यालय भेजा रहा है. उसके बाद ही फाइनल होने की संभावना है. इसके लिए पार्टी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है. मगर, इन सबके बीच सितंबर माह में 15 के बाद से टिकट की घोषणा हो सकती है. उसके लिए पूरी तैयारी हो रही है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: आज जैसलमेर से होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget