एक्सप्लोरर

Bundi Crime News: बूंदी में चांदी के कड़े के लिए काट डाला बुजुर्ग महिला का पैर, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News: बूंदी के नैंनवा क्षेत्र में कीरो का झोपड़ा इलाके में 80 साल की बुजुर्ग महिला को महज एक चांदी के कड़े के लिए जिंदगी भर के लिए अपाहिज कर दिया गया.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बूंदी (Bundi) में एक बुजुर्ग महिला के पैर काट कर चांदी के कड़े को ले जाने का मामला सामने आया है. इतनी दरिंदगी और क्रूरता देख लोगों की रूह कांप उठी. बूंदी के नैंनवा क्षेत्र में कीरो का झोपड़ा इलाके में 80 साल की बुजुर्ग महिला को महज एक चांदी (Silver) के कड़े के लिए जिंदगी भर के लिए अपाहिज कर दिया गया. बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी, इसका फायदा उठाकर घर पर वैहशी दरिंदे घुस आए और महिला का पैर अलग कर दिया, जिसको सोचने भर से रूह कांप जाती है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है.

घर में रखी दांतली से ही काट दिया पैर
लुटेरों ने चांदी के कड़ों के लिए एक पत्रकार के घर में घुसकर उसकी वृद्ध मां के पैर काट दिए. लुटेरों ने कीरो का झोपड़ा निवासी 80 वर्षीय वृद्धा उच्चबी बाई को पहले गला दबाकर बेहोश किया. उसके बाद मूंह पर कपड़ा बांध दिया बाद में पैर काटकर चांदी की कड़ियां खोलकर फरार हो गए. वृद्धा के पुत्र पत्रकार तुलसीराम सैनी ने बताया की मेरी मां उच्चबी बाई बीती रात को घर पर सो रही थी. लुटेरों ने कमरे में रखी दांतली से पैर काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद दरिंदे फरार हो गए. सूचना पर थानाधिकारी बाबूलाल मीना ने मय जाप्ते के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

वारदात के बाद क्षेत्र में गुस्सा व भय
एसपी जय यादव से तुलसीराम ने 24 घंटें में आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार करने की मांग की है. वारदात को लेकर मीडिया कर्मियों में भी गुस्सा है. वहीं पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भी वारदात की निंदा की है. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 
Alghoza: राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र है अल्गोजा, DJ कल्चर में धीरे-धीरे खत्म हो रहा चलन

Congress Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद की अटकलों के बीच सचिन पायलट बोले- राजनीत‍ि में जो दिखता है वह होता नहीं

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget