एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के ये लेखक चुटकियों में लिख देते हैं आपके वंश का इतिहास, इस सम्मलेन में लेंगे भाग

Bundi News: राजस्थान में बड़ी संख्या में वंश लेखक मौजूद हैं. उनके पास सैकड़ों साल पुराने वो लेख मौजूद हैं जो किसी के पास नहीं हैं. उनके पास वो धरोहर के रूप में आज भी जमा है.

Rajasthan Dynasty Writer: कहते हैं यदि किसी इंसान को अपने इतिहास और पूर्वजों के बारे में नहीं पता तो उसका जीवन खोखला माना जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें चुटकियों में आपके इतिहास का पता लग सकता है. उन्हें वंशावली या वंश लेखक कहा जाता है. राजस्थान में बड़ी संख्या में वंश लेखक मौजूद हैं. उनके पास सैकड़ों साल पुराने वो लेख मौजूद हैं जो किसी के पास नहीं हैं. उनके पास वो धरोहर के रूप में आज भी जमा है.

इन सभी वंश लेखकों को एक साथ मंच पर लाकर आमजन के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा. यहां 31 जुलाई को वंशावली संरक्षण और संवर्धन अकादमी की ओर से 31 जुलाई को जयपुर के हरिचन्द्र माथुर प्रशिक्षण संस्थान में वंश लेखकों के लिए वंश लेखन सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है. 

घर जाकर इतिहास लिखा जाता है
वहीं इसमें वंश लेखन परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. सम्मेलन में छात्र-छात्राओं को शामिल करने के लिए वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव प्रदेशभर के दौरे पर हैं. वो वंश लेखों को से मिलकर उन्हें जयपुर में आयोजित हो रहे सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अध्यक्ष राम सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से वर्षों से उपलेक्षित वंश लेखकों को रोशनी की किरण दिखाई दी है. पूरे विश्व में हम गर्व के साथ कह सकते है वंश लेखन की परंपरा आज भी भारत में है, जहां वंश लेखकों द्वारा आम व्यक्ति के घर जाकर उसका इतिहास लिखा जाता है. उसके उल्लेखनीय कार्यों और परिवार का विववरण लिखा जाता है. 

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री की बच्चों को सलाह, कहा- जंक फूड से बनाएं दूरी

वंश लेखन से जुड़े परिवारों से मिले 
राम सिंह राव ने आगे कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में युवा शिक्षा और नौकरी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, वहीं वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी द्वारा वंश लेखकों को उनकी परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं. युवाओं का वंश लेखन कार्य के प्रति आकर्षण पैदा हो. वरिष्ठों के अनुभव को युवाओं तक पहुंचाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. राव शनिवार को ढाकणी और सथूर गांव में वंश लेखन से जुड़े परिवारों से भी मिले.

वंशावली लेखकों की बहियों में कुंडली
राजस्थान भर में घर-घर जाकर वंशलेखन का काम करने वाले वंश लेखक ना सिर्फ राजा महाराजा का वंश लिखते हैं बल्कि हर जाति, हर वर्ग का भी वंशलेखन करते हैं. वंशावली लेखक जिस जगह पर पहुंचते हैं वहां मिलने वाले भोजन, आवास, कुल, नवजन्म, जमीन-जायदाद, तत्कालीन समय, तारीख, गवाह, खानपान, मुद्रा, राज और अन्य तमाम बातों का उल्लेख करते हैं. वंश लेखक गांव से लेकर कई जिलों में रहते हैं. वर्तमान में वंशवाली संरक्षण और संवर्धन अकादमी के पास ज्यादा वंश लेखकों की सूची नहीं है. ऐसे में इस सम्मेलन के जरिए वंश लेखक को एक मंच पर लाकर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा और उनके अधिकार सहित उनके कार्यों को सरकारी तौर पर क्रियान्वित करने काम किया जाएगा. 

वंशावली को आगे बढ़ाना मकसद- राव
वंशावली संरक्षण संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव के मुताबिक वंश लेखन की ये गौरवशाली परपंरा सृष्टि के उदय से ही चली आ रही है. पहले यह जन जरूरतों में सिमटी थी, फिर यह लेखन की ओर बढ़ी. अब यह पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. वंशावली लेखक इस काम को ईश्वरीय वरदान मानकर करते आ रहे हैं. वे सार्वजनिक रूप से लेखन और सार्वजनिक रूप में ही इसका वाचन करते हैं और वहीं लिखते हैं जिनकी गवाही पूरा गांव देता है. हमारे विभाग की सोच है कि राजस्थान के जिलों में वंश लेखक लुप्त ना हों. उन्हें आवाज देने के लिए सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ताकि उनकी पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ी आपको नहीं भूले. 

Rajasthan News: बिजली प्रोडक्शन बढ़ाएगी गहलोत सरकार, 3 नए थर्मल पावर प्लांट से बढ़ेगा प्रोडक्शन, होगा ये फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget