एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather News: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, सड़कों पर पसरा 'लॉकडाउन' जैसा सन्नाटा

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. इतनी तेज गर्मी के कारण सड़कें सुनसान हो चुकी है और लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है. लू को लेकर कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Weather News of Rajasthan: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित है. पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते शुक्रवार दिन में सड़कें सूनी रहीं और लोग अपने घरों के अंदर ही बंद रहे जिससे 'लॉकडाउन' जैसे हालात नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गंगानगर 48.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

बाड़मेर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 47.8 डिग्री सेल्सियस, बारां एवं करौली में 47.8-47.8, पिलानी में 47.7 डिग्री, धौलपुर एवं फलोदी में 47.6-47.6 डिग्री, बीकानेर में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, नागौर में 46.9 डिग्री, और अन्य प्रमुख स्थानों पर 46.3 डिग्री सेल्सियस से 43.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

गर्मी से लोग परेशान

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर प्रमुख शहरों में गुरूवार को रात का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि बाड़मेर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस जबकि जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ग्रामीण इलाकों में लू के थपेड़ों के साथ धूलभरी आंधियों ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है. गर्मी से पशु पक्षियों के हाल इससे भी बुरे हैं.

Udaipur News: 44 डिग्री की गर्मी से कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों ने ऐसे पाई राहत, देखकर सब चौंके

एसी की जबरदस्त डिमांड

बाड़मेर के कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी असहनीय है. कुमार ने कहा कि जैसे जैसे दिन चढ़ता है हालात कठिन होते जाते हैं और दोपहर में भीषण लू के चलने से बाहर जाना एक चुनौती बन जाता है.उन्होंने बताया कि बीते करीब 15 दिनों से कूलर, फ्रिज, एसी की जबरदस्त डिमांड है. वैसे तो गर्मी की सीजन शुरू होने से पहले वे जरूरत के हिसाब से खरीददारी कर लेते हैं लेकिन इस बार उन्हें दो से तीन बार फिर से आर्डर देने पड़े.

लोग अपना रहे ये तरीके

ऐसे में बिगड़ते हालात के बीच लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के प्रयास करते देखे जा सकते हैं. लोग छत पर सोने से पहले गर्मी के असर को कम करने के लिये पानी का छिड़काव करते हैं. बाड़मेर हो या जैसलमेर में लोग दिन की शुरुआत काफी जल्दी कर लेते हैं और सुबह का कामकाज सुबह 8-9 बजे तक खत्म कर लेते हैं.

राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी से न केवल आम नागरिक बल्कि रेगिस्तान में भारत पाक सीमाओं की रखवाली कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी उच्च तापमान में कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी से बचने के लिए अधिकांश दुकानदार शटर गिरा देते हैं और सड़के लगभग खाली रहती हैं.

बनी लॉकडाउन जैसी स्थिति

धूप के प्रभाव को कम करने के लिये जैसलमेर के पोखरण कस्बे में दुकानदारों ने एक पूरी गली को हरी जाली से ढक दिया. जैसलमेर के दुकानदार जय भाटी ने बताया कि भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है. दोपहर 12 से 1 और शाम 4 से 5 बजे के दौरान सड़कें लगभग सूनी रहती हैं और यह लॉकडाउन जैसी स्थिति महसूस होती है.

तापमान के बढ़ने के साथ ही नींबू पानी, छाछ, दही और जूस की मांग भी बढ़ गई है. भारत पाक सीमा पर गर्मी से हालात और भी भयावह हो गए हैं. अन्य क्षेत्रों की तुलना में सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. ऐसे हालात को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने जवानों को गर्मी से बचाने के लिये व्यापक इंतजाम किए हैं.

जवानों के लिए की गई ये व्यवस्था

सीमा सुरक्षा बल के बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि बीएसएफ के जवानों के लिये नींबू पानी, दही, और छाछ की व्यवस्था की गई है और उन्हें समय समय पर पेय पदार्थों का सेवन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया, ‘‘गर्मियों में सीमा सुरक्षा एक चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन इसके बावजूद बीएसएफ के जवान पूरी तैयारी के साथ सीमा पर खडे है और खुद को गर्मी से बचाने के लिये हर संभव कोशिश कर रहे है.’’

जयपुर मौसम केन्द्र ने दी जानकारी

जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी बताया कि पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में बने प्रतिचक्रवात तंत्र व वायुमंडल के निचले स्तरों में गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में तीव्र लू की परिस्थिति बनी हुई है. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, ‘‘वर्तमान में चल रही लू का दौर अभी भी अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा.

तत्पश्चात तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.’’ उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मई से अधिकतर स्थानों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. उनके अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होंगे और लू से 16 मई से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

लू के रेड अलर्ट जारी

शर्मा ने बताया कि बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 14-15-16 मई के दौरान तेज धूल भरी हवाएं/आंधियां (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ, झुंझुनूं और कोटा जिलों में लू के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: राजस्थान में जल्द आ सकती है मेडिकल शिक्षा नीति, ताकि विदेशों की ओर रुख न करें छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget