एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में अब मेडिकल स्टोर निरीक्षण के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की नहीं चलेगी मनमानी, जानें वजह

Rajasthan News: राजस्थान में ड्रग इंस्पेक्टर अब मनमर्जी से मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण नहीं करेंगे. अब एक सॉफ्टवेयर के माध्यस से निरीक्षण के लिए पहले लिस्ट जारी होगी.

Rajasthan Medical Stores Inspection: अब से राजस्थान में अपनी मनमर्जी से मेडिकल स्टोर की जांच ड्रग कंट्रोलर या इंस्पेक्टर नहीं कर पाएंगे. लंबे समय से अपनी मनमर्जी से दुकानों का निरीक्षण करने वाले अधिकारी विवादों में भी रहते थे. हालांकि सरकार ने एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से मनमर्जी के निरीक्षण को खत्म करने का निर्णय लिया है. यह सॉफ्टवेयर संबंधित अधिकारी को 1 सप्ताह में पांच दुकानों की लिस्ट देगा. वह अधिकारी उसी दुकानों पर जाकर निरीक्षण कर पाएंगे.

राजस्थान राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने एक सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसमे हर सप्ताह 5 दुकानों के नाम अंकित होंगे जिनका ओषधि नियंत्रण अधिकारी निरीक्षण कर सकेंगे. राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजस्थान के 3 जिलों में ही इस सिस्टम को लागू किया था. जिसमें श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और अजमेर जिला शामिल था. विभाग का रेंडमाइज इंफेक्शन सिस्टम सफल होने के बाद इस फार्मूले को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है. जिससे प्रदेश भर के रिटेल और होलसेल दवा विक्रेताओं को एक बड़ी राहत मिली है. हालांकि निरीक्षण की जानकारी अधिकारियों के अलावा किसी अन्य के पास नहीं रहेगी ताकि दुकानदार गड़बड़ी करे तो उसे पकड़ा जा सके.

बार-बार निरीक्षण से मिलेगी छूट

पहले ओषधि नियंत्रण अधिकारी प्रदेश में किसी भी दुकान पर जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम देते थे. लेकिन अब सरकार ने मनमर्जी के निरीक्षण पर नकलखसी है. यानी किसी दवा दुकानदार के खिलाफ लगातार शिकायत मिलती है तो पहले मुख्यालय की अनुशंसा के आधार पर ही अधिकारी निरीक्षण कर सकेंगे. अभी औषधि नियंत्रण अधिकारी आवंटित क्षेत्र में दवा की दुकानों का निरीक्षण करते हैं. बार-बार एक ही प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने से संबंधित दवा विक्रेता को राहत देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.

सॉफ्टवेयर हर दुकान से अपडेशन में रहेगा

औषधि नियंत्रण विभाग का तर्क है कि नए सॉफ्टेवयर से पूरे प्रदेश के जिले के दवा दुकानों की सूची अपडेट रहेगी. कई बार कई दुकानों की लंबे समय तक जांच करने नहीं होती, लेकिन नए सिस्टम में हर दुकान को जांच के दायरे में लिया गया है. नए लाइसेंस धारक की भी जांच की जाएगी. अब तक जो दुकानदार निरीक्षण से बचे हुए थे वह भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से उजागर होंगे और 1 सप्ताह में पांच दुकानों के निरीक्षण में उनका भी नाम होगा. वहीं दवा विक्रेताओं को भी व्यक्तिगत शिकायत के आधार पर स्थानीय अधिकारियों की ओर से तंग करने से छुटकारा मिल जाएगा.

सीधे मोबाइल पर आएगी दुकानों की सूची

राजस्थान औषधि नियंत्रण विभाग ने इसने सॉफ्टवेयर का नाम रेंडमाइज इंफेक्शन सिस्टम रखा है. इस रेंडमाइज इंस्पेक्शन सिस्टम में हर सप्ताह पांच दुकानों की सूची जारी होगी. यह सीधे जयपुर से औषधि निरीक्षक के मोबाइल पर आएगी, पहले हर महीने बीस दुकानों के निरीक्षण करने का लक्ष्य था. अब इस नए सिस्टम से हर सप्ताह पांच दुकानों का लक्ष्य तय किया है। दुकानों की सूची यह सॉफ्टवेयर सिस्टम बताएगा. इसके आधार पर ही दुकानों का निरीक्षण होगा.

निरीक्षण में पारदर्शिता होगी- अधिकारी

कोटा अवधि नियंत्रण अधिकारी योगेश कुमार ने सरकार के द्वारा मेडिकल से संबंधित दुकानों की जांच के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा किए जाने वाले निरीक्षणों को ऑनलाइन करने पर बात की. उन्होंने कहा शीघ्र राज्य स्तर पर समान रुप से एक्शन लिए जाने के लिए कम्प्यूटराइजड ऑनलाइन सिस्टम तैयार करके निरीक्षण करने के आदेश प्रत्येक औषधि नियंत्रण अधिकारी को भेजे जाएंगे. उसी के आधार पर जांच अधिकारी द्वारा निरीक्षण किए जाएंगे. राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक औषधि नियंत्रण अधिकारी का कार्य क्षेत्र बढ़ाकर सम्पूर्ण जिला उसके कार्य क्षेत्र में जोड़ दिया गया है.

CM Bal Gopal Yojana: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब तक नहीं मिला दूध, अभी करना पड़ेगा और इंतजार

Bharatpur News: पहले बैंक लूटने की कोशिश, अब 36 लाख रुपये से भरा ATM उखाड़कर ले गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget