एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather News: राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी ने आम लोगों के साथ जानवरों को भी बेचैन कर दिया है. आने वाले 4 दिनों में गर्मी और तीखे तेवर दिखाती हुई नजर आएगी. राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

Rajasthan Weather Update: देश सहित राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. झुलसा देने वाली गर्मी की शुरुआत सूरज की पहली किरण के साथ हो जाती है. भीषण गर्मी ने आम लोगों के साथ जानवरों को भी बेचैन कर दिया है. आने वाले 4 दिनों में गर्मी और तीखे तेवर दिखाती हुई नजर आएगी. अगले चार दिनों तक दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. रात के तापमान में भी करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भविष्यवाणी की गई है.

हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम के मिजाज को देखते हुए बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू,जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और नागौर में लू की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में हीटवेव और भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले 120 घंटे में झुलसा देने वाली गर्मी रहनेवाली है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में पारा 47 डिग्री जाने की चेतावनी है. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है.

अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पश्चिमी राजस्थान में 45 से 46 डिग्री तक दिन का पारा पहुंच गया है और पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के पार हो गया है. गर्मी के सीजन ने प्रदेश में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. फलोदी में बीती रात का तापमान  34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया. प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है. बीते दिन 48.2 डिग्री के साथ बांसवाड़ा में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है.

Rajasthan: अगर आप राजस्थान के इन शहरों में कर रहे हैं सफर तो हो जाएं अलर्ट! मिनटों में चोरी हो रहा यात्रियों का सामान

आनेवाले 4 दिन सताएगी गर्मी

बीते 24 घंटों में दिन का औसत तापमान करीब 44 डिग्री को पार कर चुका है. रात के तापमान में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. 17 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. करीब सभी जिलों में दिन का पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया. बीती रात प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. राजधानी जयपुर का भी बीती रात तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले चार दिन गर्मी के लिहाज से और भी सताने वाले रह सकते हैं.

Rajasthan Politics: सोनिया गांधी के बेणेश्वर धाम दौरे से पहले आम आदमी पार्टी ने चली बड़ी चाल, जानें खास बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget