एक्सप्लोरर

Rajasthan: खाटू श्याम मंदिर में आज से नई व्यवस्थाएं लागू, जानें- कैसे कर सकेंगे शीश के दानी का दीदार

Khatu Shyam Temple: पिछले साल हुए हादसे से सबक लेकर इस साल सीकर जिला प्रशासन अलर्ट है. पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे.

Khatu Shyam Temple Open: देशभर में विख्यात खाटू श्याम मंदिर आज से फिर खुल रहा है. 85 दिनों के लंबे इंतजार बाद आज शाम 4.15 बजे मंदिर के पट खुलेंगे. बेसब्री से इंतजार कर रहे बाबा के भक्त शीश के दानी का दीदार कर सकेंगे. राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर (Khatu Shyam Ji Mandir) व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए 13 नवंबर 2022 को बंद किया था. बीते करीब तीन महीने में यहां कई बदलाव कर नई व्यवस्थाएं की हैं. दावा किया गया है कि अब यहां आने वाले भक्त सुविधाजनक दर्शन कर सकेंगे. मंदिर खुलने का ऐलान होने के बाद सोमवार सुबह से भक्त खाटू पहुंचने लगे हैं.

14 कतारों में कर सकेंगे दर्शन
श्याम बाबा (Shyam Baba) के मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं. मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया है. मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई है. अब भक्त 14 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे. हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा.

22 फरवरी से होगा लक्खी मेला आयोजन
यहां होली से पहले हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होता है. देश-विदेश से करीब 20 से 25 लाख भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं. इसके अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को मासिक मेले का आयोजन किया जाता है. इस साल बाबा का लक्खी मेला (Khatu Shyam Mela 2023) आगामी 22 फरवरी से शुरू होगा. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से माकूल बंदोबस्त किए जा रहे हैं.

सीकर एसपी ने लिया मंदिर का जायजा
पिछले साल हुए हादसे से सबक लेकर इस साल सीकर जिला प्रशासन अलर्ट है. पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे. 85 दिन बाद मंदिर खुलने से पहले रविवार रात सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (IPS Kunwar Rashtradeep) ने प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति सदस्यों के साथ खाटू धाम का जायजा लिया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं. आरएसी और पुलिस के जवान 2 पारियों में 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे. होमगार्ड की 8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से 3 पारी तय की है. मेले में भीड़ बढ़ने पर करीब 4000 पुलिकर्मी तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Mandir: श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी! 6 फरवरी को शाम 4 बजे खुल जाएंगे खाटू श्याम मंदिर के द्वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget