एक्सप्लोरर

Rajasthan Minor Rape Case: धौलपुर में नाबालिगों ने किया 17 साल की लड़की का गैंगरेप, दोस्तों ने बनाई वारदात की वीडियो

राजस्थान के धौलपुर में 4-5 नाबालिगों ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का गैंगरैप किया और वारदात की वीडियो भी बना ली. पीड़िता के पिता ने एक नामजद लड़का व उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.

Rajasthan Minor Rape Case: राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गैंग रैप का मामला सामना आया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग अपनी बहन के साथ खेत पर जा रही थी. तभी आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया और वारदात का वीडियो भी बना लिया. गैंगरेप के आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं . पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल करा कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं. 

पीड़ित नाबालिग के परिजन ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 जनवरी को उसकी दो नाबालिग बेटियां शाम को करीब साढ़े पांच बजे खेत में शौच करने के लिए गई थीं. इसी दौरान दूसरे गांव का एक लड़का और उसके साथ उसके 4-5 दोस्तों ने नाबालिग को खेत में जबरन रोक लिया. छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित नाबालिग को लड़कों के जबरन खेत में रोकने पर उसकी छोटी बहन भागकर घर पहुंची और उसने परिजनों को जानकारी दी. नाबालिग बालिका के परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे.

दोस्तों ने बनाई वारदात की वीडियो, फिर किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी के दोस्तों ने मौके पर घटना का वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी के साथ मौजूद दोस्तों ने भी नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद नाबालिग के पिता के घर लौटने पर रविवार की देर शाम थाने में एक नामजद लड़का और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है. कौलारी थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कर लिया है और नाबालिग का मेडिकल भी करा दिया हैं.

सैपऊ पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह कर रहे मामले की जांच

मामला पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप का है इसलिए सैपऊ पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह इसकी जांच कर रहे हैं.  पुलिस ने नाबालिग के बयान भी दर्ज कर लिए हैं. धौलपुर जिले के सैंपऊ पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया है कि कौलारी थाना पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ जिसका अनुसंधान मेरे द्वारा किया जा रहा है जैसे भी तथ्य सामने आएंगे, साक्ष्य सामने आएंगे, कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई-2023 के लिए इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होंगे परेशान, ऐसा किया तो नहीं मिलेगा प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget