एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के 95 अधिकारियों को डीजीपी ने किया सम्मानित, पढ़ें पूरी लिस्ट

Rajasthan: राजस्थान पुलिस महानिदेशक ने 95 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया. यहां आयोजन पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया. सम्मान पाने वालों में 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं.

Rajasthan Police Honored: महानिदेशक पुलिस एम. एल. लाठर ने बुधवार की सुबह पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के 95 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया. उन्होंने पुलिस पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक और डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया. इनमें 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. 

डीजीपी लाठर ने सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी लगन और निष्ठा से कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की तत्परता और मेहनत का ही परिणाम है कि लगभग सभी आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिल रही है. उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों की भी सराहना की. लाठर ने पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन, महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन और कॉन्स्टेबल मन मदन नायर को प्रदान किया.

इन्हें मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

पुलिस आयुक्त जोधपुर रविदत्त गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह, सरजीत सिंह (सेवानिवृत्त), महावीर प्रसाद (सेवानिवृत्त), एसपी नरपत चन्द, बृजेन्द्र भाटी और महेंद्र कुमार भगत को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. 

इन्हें मिले केंद्रीय गृहमंत्री पदक

अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक प्रदान किये. इनमें महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार, एसपी धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा और अनंत कुमार शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा, अनिल कुमार डोरिया, सूर्यवीर सिंह, प्रशांत कौशिक, राजेश यादव और दरजा राम बोस, पुलिस निरीक्षक दिनेश लखावत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अशोक आंजणा, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह राणावत, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह राठौड़, पवन कुमार चौबे, संतरा मीणा, रविंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक तेजू सिंह और मलकीत सिंह और हेड कांस्टेबल भवानी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

36 IPS सहित 63 पुलिस अधिकारी को डीजीपी डिस्क

श्री लाठर ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, आनंद कुमार श्रीवास्तव, सुष्मित बिश्वास और विजय कुमार सिंह, महानिरीक्षक पुलिस विपिन कुमार पांडेय, रूपिंदर सिंघ को डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया. लता मनोज कुमार, रवि दत्त गौड और गौरव श्रीवास्तव, उपमहानिरीक्षक पुलिस अशोक कुमार गुप्ता, डॉ रवि, राहुल कोटोकी, विकास पाठक, डॉ राहुल जैन, ओम प्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह और1 राजेंद्र प्रसाद गोयल को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया.

इसके अलावे एसपा कुंवर राष्ट्रदीप, आनंद शर्मा, गौरव यादव, भुवन भूषण यादव, राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, शांतनु कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मृदुल कच्छावा, डॉ दीपक यादव, हर्षवर्धन अग्रवाला, अमृता दुहन, मनीष त्रिपाठी को डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस, अमित कुमार आईपीएस और कुंदन कांवरिया आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित और वनिता शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक विजय सिंह को डिस्क प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार जैन, परवेज आलम और उम्मेद सिंह, हेड कांस्टेबल बृज मोहन निठारवाल, कॉन्स्टेबल बद्री नारायण, किशना राम और राजेंद्र सिंह को डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया. 

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारी को मिला सम्मान

निदेशक राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला डॉ अजय शर्मा, सहायक निदेशक डॉ राजेश कुमार और आनंद कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अजय कुमार टीलावत को डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया. कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक डॉ हरिनारायण रेगर और डॉ शिवकुमार, प्रयोगशाला सहायक रमेश कुमार जांगिड़, अशोक कुमार बेरवा और कपिल कुमार कलवार, प्रशासनिक अधिकारी पूरण चंद कानव को डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया.

सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार कौशिक, गिरधारी लाल, वरिष्ठ सहायक किशोरी लाल, केशव माथुर, विक्रम सिंह यादव और शंकर लाल मीणा और निजी सहायक अशोक कुमार शर्मा को भी डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया. इस अवसर पर महानिदेशक इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा मौजूद रहे. पहले अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने डीजीपी और अधिकारियों का स्वागत किया. महानिरीक्षक एस परिमाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे. 

Tribal Politics: गुजरात-राजस्थान में हैं आदिवासियों की 55 सीटें, कांग्रेस,बीजेपी और आप भिड़ा रही हैं जीतने की जुगत

Rajasthan Politics: गहलोत सरकार पर हमलावर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं- पीड़ा भरे रहे पिछले 4 साल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget