एक्सप्लोरर

Alwar में निर्भया कांड, मूक-बधिर नाबालिग के साथ हुई हैवानियत, गैंगरेप के बाद लहूलुहान हाल में छोड़कर भागे आरोपी

Alwar Crime News: दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह अलवर में नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं. मूक-बधिर होने की वजह से नाबालिग कुछ बोल पाने में असमर्थ है.

Rajasthan Alwar Minor Gangrape: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा फाटक पुलिया पर रात करीब 8 बजे एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को कुछ लोग लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंक गए थे. करीब 16 वर्षीय नाबालिग मूक-बघिर है. और वो लहूलुहान हालत में दर्द से कराह रही थी. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर (Jaipur) रेफर कर दिया गया है.
 
कुछ नहीं बोल पा रही थी नाबालिग 
शहर में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है. दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह अलवर में नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं. कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि, उसका अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. जिस वक्त राहगीरों ने नाबालिग को सड़क पर पड़ा देखा उस दौरान लगातार खून बह रहा था. राहगीरों की सूचना पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया गया. मूक-बधिर होने की वजह से नाबालिग कुछ बोल पाने में असमर्थ थी.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी 
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्विनी गौतम, जिला कलेक्टर नंनुमल पहाड़िया, एएसपी सरिता सिंह, एडीएम सुनीता पंकज सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली. नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं. युवती की पहचान कर ली गई है. युवती की हालत देखकर उसके साथ रेप से इनकार नहीं किया जा सकता है. हैवानियत को लेकर एसपी ने मेडिकल रिपोर्ट आने की बात कहते हुए कहा कि रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस बीच अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर ने कहा कि, बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल टीम के साथ जयपुर भेजा गया है. बच्ची का ठीक होना महत्वपूर्ण है बाकी पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है.

पुलिस कर रही है गहन छानबीन 
एसपी तेजस्वीनी गौतम के साथ एएसपी सरिता सिंह सहित 4 थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पीड़िता मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जो मंगलवार शाम से ही लापता थी. मंगलवार को माता पिता किसी काम से बाहर गए  थे जिसके बाद से ही नाबालिग लापता हो गई थी. मूक-बघिर होने के चलते वो पुलिस को कुछ खास नहीं बता पाई है. पुलिस अब सीसीटीवी और उस क्षेत्र में उस समय नेटवर्क में आए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर छानबीन में जुटी है.

ये भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी आज रणथंभौर में बाघों के बीच मनाएंगी अपना जन्मदिन, परिवार ने की खास तैयारियां

Rajasthan Coronavirus: कोरोना की रोकथाम के लिए इस प्लान पर काम कर रही है सरकार, दिए गए हैं खास निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget