एक्सप्लोरर

दौसा में महिला से गैंगरेप और हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देकर की थी दरिंदगी

Dausa News: दौसा जिले में महिला से गैंगरेप और हत्या मामले में दूसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी कालूराम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में महिला से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि महिला (32) जयपुर से दौसा के पास अपने पीहर जा रही थी. जिसके बाद महिला ने एक कार में लिफ्ट ली. कार में सवार दोनों चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. वहीं अब पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पहले लिफ्ट दी बाद में किया गैंगरेप 
दरअसल मामला 23 अप्रैल का है जहां एक विवाहिता जयपुर से अपने पीहर आने को निकली थी. विवाहिता के पति ने उसे किसी मिलने वाले के साथ बस्सी तक बाइक से छोड़ा. जिसके बाद विवाहिता बस्सी से बस में बैठकर अपने पिहर के लिए रवाना हो गई. देर शाम तक नहीं पहुंची तो परिजनों को शक हुआ तो परिजनों ने सारी कहानी पुलिस को बताई. बाद में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने इधर-उधर सबूत जुटाना शुरू किया तो एक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पता चला कि महिला के साथ एक बच्चा भी उस गाड़ी में बैठा था जिस गाड़ी में महिला को लिफ्ट दी गई थी.  महिला का पीहर और उस स्कूल के लड़के का गांव नजदीक होने के चलते वह लड़का पहले उस गाड़ी से उतर गया बाद में जिन लोगों ने लिफ्ट दी थी उन्होंने कहा कि इस महिला को हम इसके गांव तक छोड़ देंगे.

दरिंदों ने विवाहिता के साथ बारी-बारी से किया रेप
लेकिन उस महिला को अकेला देखकर इन दोनों दरिंदे कालूराम और उसका चचेरा भाई संजू उस महिला को गाड़ी में बिठाकर सुनसान जगह नदी के इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया. दोनों आरोपियों एक-एक करके महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
 
गाड़ी में ही उतारा मौत के घाट
वहीं जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो दोनों ने उस महिला को गाड़ी के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए नईनाथ इलाके के जंगलों में सूखे कुएं में लाश को फेंक कर भाग आए.

घटना को अंजाम देकर आरोपी सो गया
सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस स्कूली बच्चे के घर जा पहुंची तो उसने कालूराम नाम के व्यक्ति की शिनाख्त की और बताया कि जिस गाड़ी में लिफ्ट दी गई थी वह गाड़ी भी कालूराम की ही है. उसके बाद पुलिस ने कालूराम के घर पहुंच कर पूछताछ शुरू की और थोड़ा सख्ति दिखाने पर कालूराम ने पूरी वारदात को कुबूल कर लिया. 

कालूराम को कोर्ट ने दिया पीसी रिमांड
अब इस मामले में और भी इन दो आरोपियों के अलावा तीसरे की के होने की बात लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. कालूराम मीणा को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर रखा गया है उधर संजू मीणा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

मिलेगी सख्त से सख्त सजा 
उधर दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाले इन दरिंदों को पुलिस जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाने का दावा कर रही है. उधर पुलिस ने घटना के वक्त आरोपी द्वारा काम लिए वाहन को भी बरामद कर लिया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Alwar Temple Demolition: मास्टर प्लान के नाम पर कार्रवाई करने वालों पर गिरी गाज, तीन अधिकारी निलंबित, BJP ने की ये मांग

Power Crisis: बिजली को लेकर MP में मच सकता है हाहाकार, पावर प्लांट में बचा सिर्फ साढ़े तीन दिन का कोयला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget