एक्सप्लोरर

Jodhpur: 30 सितंबर से बरकतुल्ला खां स्टेडियम में लगेंगे छक्के, पहुंचने लगे लीजेंड्स लीग के खिलाड़ी

Jodhpur News: जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में दो दशक बाद फिर से क्रिकेट मैच शुरू होने वाला है. मैच खेलने वाले तमाम बड़े खिलाड़ी जोधपुर आ गये.

Legends League Cricket: जोधपुर (Jodhpur) के बरकतुल्ला खां स्टेडियम (Barkatullah Khan Stadium) के नए स्वरूप में आने के बाद यहां अब दो दशक बाद क्रिकेट का नया अध्याय शुरू होने वाला है. 30 सितंबर से यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण के तीन दिवसीय मैच होंगे. इसके लिए आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बुधवार 28 सितंबर को आरसीए सदस्यों और जेडीए के अधिकारियों के साथ स्टेडियम का जायजा लिया. इस मैच को खेलने के लिए क्रिकेटरों का जोधपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया. आज 28 सितंबर को वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, पर्थिव पटेल, श्रीसंत सहित कई खिलाड़ी यहां पहुंचे. इन मैचों को लेकर शहरवासियों और खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

वैभव गहलोत ने निरीक्षण किया

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैचों से पहले आज 28 सितंबर को आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां स्टेडियम में पैवेलियन, एंट्री, निकासी, ग्राउंड, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया. उनके साथ आरसीए के पदाधिकारी, मैच आयोजक और जेडीए अधिकारी भी थे. वैभव गहलोत ने बताया कि स्टेडियम क्रिक्रेट लीग के लिए पूरी तैयार है. इस टूर्नामेंट बाद आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों का मार्ग प्रशस्त होगा. दोपहर में मैच आयोजकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई.

जानें मैच का शेड्यूल

बरकतुल्ला खां स्टेडियम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण के लिए 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले तीन मैचों के आयोजन के लिए मेजबान के तौर पर चुना गया. इनमें पहला मैच 30 सितंबर को, दूसरा मैच 1 अक्टूबर को और तीसरा मैच 02 अक्टूबर को होगा. इसमें लीग की शीर्ष -2 टीमों के बीच क्वालीफायर मैच दो अक्टूबर को खेला जाएगा. क्वालीफायर मैच 2 का विजेता फाइनल में प्रवेश करेगा, जो 5 अक्टूबर को खेला जाना है. वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स टीम और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स 30 सितंबर को बरकतुल्ला खां स्टेडियम पर पहली बार आमने-सामने होगी.

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स 01 अक्टूबर को हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स से भिड़ेगी. इन दो मैच में जो जितेगा, उनके बीच जोधपुर में ही 2 अक्टूबर को क्वलाफाई मैच होगा. काफी लंबे समय बाद वीरेंद्र सहवाग समेत हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, ब्रेट ली और डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में नजर आएंगे. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का सीजन-2 चार-टीमों का फ्रैंचाइजी मॉडल है. यह 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शुरू हुआ और इसके मुकाबले लखनऊ, नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में खेले जा रहे हैं. लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में चार टीम मैदान में उतरी है.

इनमें भीलवाड़ा किंग्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स टीम है. यह टूर्नामेंट टी- 20 फॉर्मेट के आधार पर खेला जा रहा है. लीग ने जैक कैलिस, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, मुथैया मुरलीधरन, मोंटी पनेसर, रवि बोपारा, मिशेल जॉनसन, रॉस टेलर, लांस क्लूजनर, अजंता मेंडिस, डेनियल विटोरी, ग्रीम स्वान जैसे खिलाडियों को जोड़ा है.

Rajasthan Politics Crisis: गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले- सचिन पायलट के अलावा कोई और राजस्थान का सीएम न हो

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी संकट पर महेश जोशी बोले- 'हम वफादार नहीं होते तो...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget