एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुर में कल तक जारी रहेगा कर्फ्यू, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मिलेगी लोगों को छूट

जोधपुर में हुई हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. अब जोधपुर में कल 10 मई शाम 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगी.

Jodhpur Violence: जोधपुर शहर में 2 मई की मध्यरात्रि और 3 मई को ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट चौराहा पर लगी स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क गई इसके बाद जोधपुर शहर में कर्फ्यू लगाया गया आज कृषि का छठा दिन था इसमें प्रशासन की ओर से 8 घंटे छूट दी गई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं जिसके चलते प्रशासन ने कल से 2 दिन के लिए कर्फ्यू और बढ़ाया गया है साथ ही छूट 12 घंटे की दी गई है.

जोधपुर में कल तक कर्फ्यू
जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कर्फ्यू की अवधि जिला पूर्व के थाना उदयमंदिर के आंशिक क्षेत्र राई का बाग रोड़वेज बस स्टेण्ड व राई का बाग रेलवे स्टेशन को छोड़कर शेष उदयमंदिर थाना क्षेत्र, सदरकोतवाली, सदरबाजार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा का सम्पूर्ण क्षेत्र एवं जिला पश्चिम के थाना प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 08.05.2022 की मध्यरात्रि 12.00 बजे से दिनांक 10.05.2022 को प्रातः 07.00 बजे तक बढ़ाई जाती है. 

यहां जारी रहेगी छूट
दिनांक 09.05.2022 को प्रात: 07.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक कर्फ्यू में पूर्ण छूट प्रदान की जाती है.

उक्त छूट की अवधि में शहर में बाजार व समस्त संस्थान सामान्य दिनों की तरह संचालित हो सकेंगे. 

रात्रि कर्फ्यू के दौरान निम्नाकिंत को छूट प्रदान की जाती है.

चिकित्सकीय आपात काल चिकित्सा सेवा से सम्बन्धित कर्मी व पत्रकार/

मीडियाकर्मीयों द्वारा परिचय पत्र / दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी.

समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को समाचार पत्र वितरण की अनुमति होगी.

अन्य विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त और सम्बन्धित थानाअधिकारी अनुमति प्रदान करानी होगी.

यह भी पढ़ें:

Bharatpur Gangrape Case: दिनदहाड़े अपहरण कर दो दिन तक गैंगरेप, स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

Alwar Water Crisis: अलवर में पानी की समस्या के चलते फिर बवाल, मौके पर पहुंचे अधिकारियों से जनता ने की हाथापाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget