एक्सप्लोरर

सिरोही में कुल्हाड़ी से मारकर चचेरे भाई की हत्या, खेत के रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

Rajasthan News:पिंडवाड़ा थाना अधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अजारी गांव की सारण फली में खेत के रास्ते को लेकर दो भाइयों के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था.

Sirohi Crime: राजस्थान के सिरोही जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो भाइयों ने दूसरे चचरे भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों भाइयों के बीच खेत में रास्ते के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक भाई ने दूसरे चचरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके उसको मौत के घाट उतार दिया.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचे और उसे इलाज के लिए पिंडवाड़ा राजकीय अस्पताल लेकर गये परन्तु हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें आगे रेफर कर दिया. परिजन उसको फिर गुजरात ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरी घटना पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजारी गांव के सारण फली में 4 दिसम्बर को देर रात हुई है.

क्या कहते हैं  थानाधिकारी  

पिंडवाड़ा थाना अधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अजारी गांव की सारण फली में खेत के रास्ते को लेकर दो भाइयों के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था. 4 दिसम्बर देर रात को प्रभुराम पुत्र भूसा गरासिया और वीरमाराम पुत्र भूरा राम गरासिया के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वीरमाराम ने कुल्हाड़ी से प्रभुराम के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में प्रभुराम के सिर में गंभीर चोट लग गई ओर पूरी तरह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा. जैसे ही प्रभुराम गिर पड़ा वैसे ही वीरमाराम घटना स्थल से भाग गया. पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है. घटनास्थल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी है. 

घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे मौके पर 
झगड़े की सूचना मिलते ही प्रभुराम के परिजन व मिलने वालों ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस 108 की मदद से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले गये, वहां उसकी हालत गंभीर होने कि वजह से प्राथमिक उपचार करने बाद उस आगे रेफर कर दिया गया. जिस पर परिजन उसको लेकर गुजरात राज्य के पालनपुरले गए. वहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

पुनः शव लेकर परिजन पहुंचे पिण्डवाड़ा 
पालनपुर में घायल प्रभुराम की मौत होने के बाद परिजन शव लेकर वापस पिंडवाड़ा के राजकीय अस्पताल आए और 5 दिसम्बर को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमॉर्टम करवा उन्हें सुपुर्द कर दिया, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले कि जांच पड़ताल जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget