एक्सप्लोरर

राजस्थान में कोरोना केस की संख्या बढ़कर हुई 78, सबसे ज्यादा मामले जयपुर में

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है. 24 घंटे में 9 नए मामले आए हैं, जिनमें जयपुर में 8 और उदयपुर में 1 शामिल है. एक मौत हो चुकी है और कुल मामले 78 हो गए हैं.

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां एक शख्स की मौत भी हो चुकी है. सूबे में बीते 24 घंटे में 9 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों में आठ जयपुर और एक उदयपुर से हैं. नए संक्रमितों में 70 साल से ज्यादा की उम्र के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों से राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है और इसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है.

बीते 24 घंटे में सामने आए 9 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 78 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है. 19 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन में घर पर रहने वाले लोगों को भी लगातार गाइड कर रहा है और उनकी मॉनिटरिंग कर रहा हैं. 

राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा कोविड केस
राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं. जयपुर में अब तक कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं. कहा जा सकता है कि सूबे के तकरीबन आधे संक्रमित राजधानी जयपुर से ही हैं. 

इसके अलावा, उदयपुर में 11 संक्रमित मिले हैं. बाकी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या सिंगल डिजिट में ही है. जोधपुर के आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. 

राजस्थान के 10 जिलों में पहुंचा कोरोना 
इसके साथ ही बीकानेर और डीडवाना में पांच- पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अजमेर, बालोतरा और दौसा में 2-2 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, जबकि फलोदी- राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर और एक अन्य जगह से एक-एक मामले सामने आए हैं. राजस्थान में अब तक 10 जिलों से मामले सामने आ चुके हैं. 

लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत
बढ़ते मामलों को लेकर राजस्थान सरकार पहले ही सूबे के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है. लोगों से कहा गया है कि कोविड का मौजूदा वैरिएंट खतरनाक तो नहीं है लेकिन फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. बेहतर होगा कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget