एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बीजेपी सांसद ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री नहीं देखा'

राजस्थान में बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राजस्थान कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया है.

Rajasthan Constable Exam 2022 Paper Leak: राजस्थान में अब तक कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आ चुका है. गौरतलब है कि हाल ही में रीट पेपर लीक (REET Paper Leak) हो गया था. वहीं अब इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Constable Exam 2022 ) का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया है. वहीं कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर पेपर लीक को लेकर बड़ा हमला बोला है.

बीजेपी सासंद ने पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि भाजपा सांसद किरोणी लाल मीणा ने राज्य सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, “ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री राजस्थान में नहीं देखा गया. अशोक गहलोत को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. अगर इसे हल्के में लोगे तो लोगों में असंतोष फैलेगा और क़ानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.”

 14 मई का दूसरी पारी का पेपर दोबारा होगा

गौरतलब है कि राजस्थानकॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई तक होने वाली थी. इस परीक्षा में 18 लाख 86 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. ये एग्जाम दो परियों में आयोजित किया गया था. लेकिन अब 14 मई को हुई दूसरी पारी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाज इसे फिर से आयोजित किया जाएगा.  कहा जा रहा है एक स्कूल के केंद्र अधीक्षक ने वक्त से पहले दूसरी पारी की परीक्षा के पेपर खोल दिए थे, इसकी वजह से पेपर लीक हुआ है.

पेपर लीक को लेकर 8 लोगों से हो रही पूछताछ

वहीं पेपर लीक लेकर एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने कहा कि मामले में आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: सांप्रदायिक घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हिंदू संगठनों ने दिया धरना, मामले की NIA से जांच की मांग

Rajasthan News: नमक व्यवसायी की हत्या मामले में कांग्रेस विधायक और भाई पर FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget