एक्सप्लोरर

Karauli News: कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा की हिम्मत को सीएम गहलोत ने किया सलाम, दिया ये 'इनाम'

Karauli Violence News: करौली में नव वर्ष पर भड़की हिंसा के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा उजागर हुआ. सीएम गहलोत ने जांबाज कॉन्स्टेबल को फोन पर शाबासी दी. आगजनी के बीच जवान ने तीन लोगों की जिंदगी बचाई थी.

Karauli Violence News: राजस्थान के करौली में नव वर्ष पर भड़की हिंसा से लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं. रैली पर पथराव, आगजनी और हिंसा के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. किसी को संभलने का कुछ मौका नहीं मिला. फूटा कोर्ट सहित अन्य क्षेत्र में मंजर बढ़ा ही भयावह और डराने वाला था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इस दौरान मानवीय चेहरा देखे जाने से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है. कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा की जांबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

करौली हिंसा मामले में 30 लोग गिरफ्तार

आग की लपटों के बीच फंसी मासूम बच्ची को कॉन्स्टेबल ने सुरक्षित जगह पहुंचाकर जिंदगी बचाई. कॉन्स्टेबल की बहादुरी पर सीएम अशोक गहलोत ने शाबासी दी है. उन्होंने फोन कर कॉन्स्टेबल का हौसला बढ़ाया. घटना के बाद गहलोत ने उच्चस्तरीय बैठक की और सामाजिक सौहार्द बिगड़ानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया. हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. करौली में कॉन्स्टेबल दुकानों में आग लगने के दौरान फंसी बच्ची और दो महिलाओं को बचाने का प्रयास करता नजर आया. पुलिस जवान की बहादुरी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.

Rajasthan: राजस्थान में गठित नए इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का अलग से आवंटित होगा बजट, कोरोना काल में किया था बेहतर कार्य

बहादुर जवान को सीएम ने किया सलाम

दुकान में आग लगने के बाद एक बच्ची और दो महिलाएं बीच बेहद डरी और सहमी नजर आईं. आगजनी और पथराव के बीच नेत्रेश की नजर बच्ची और महिलाओं पर पड़ी. महिलाओं के पास मौजूद दुपट्टे से बच्ची को उठाकर बाहर सुरक्षित पहुंचाया. कॉन्स्टेबल नेत्रेश ने जान की परवाह किए बिना बच्ची और दो महिलाओं की जिंदगी बचाई. जांबाज कॉन्स्टेबल नेत्रेश के कारनामों की सराहना हर कोई कर रहा है. नेत्रेश की बहादुरी से प्रभावित सीएम गहलोत ने फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी है. सीएम ने नेत्रेश को कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पद पर प्रमोशन देेने का फैसला किया. नेत्रेश को 2013 में पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था. 

Sariska Tiger Reserve Fire: सरिस्का टाइगर रिजर्व में फिर लगी आग, SDRF ने भेजी और टीमें, जानिए क्या है स्थिति?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget