एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिये धर्म के नाम पर लोगों को कर रही गुमराह', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा आरोप

Rajasthan News: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके.

Rajasthan Politics: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को बीजेपी पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है.

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार को सूरतगढ़ रोड स्थित केएलएम होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "बीजेपी विकसित भारत संकल्प अभियान चला रही है, लेकिन इसकी आड़ में मोदी- मोदी और श्री राम मंदिर का ही जिक्र कर रही है.‌" उन्होंने कहा, "अभियान के तहत बीजेपी का देश को विकसित करने का विजन क्या है, किसी को कुछ पता नहीं, बस लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह किया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके."

डोटासरा ने आगे कह, "बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके." उन्होंने कहा प्रदेश में किसी को नहीं पता कि भजनलाल सरकार क्या करेगी. बीजेपी को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए लेकिन वह जनता को कुछ नहीं समझती.

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपने अधीन कर लिया है और अब तो यह भी संशय है कि आगामी लोकसभा चुनाव होंगे भी या नहीं. उन्होंने कहा बीजेपी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और कांग्रेस के पास बताने को बहुत कुछ है. अशोक गहलोत सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक मिनट भी गंवाए बिना वे इस चुनाव को जीतने के लिए सारा जोर लगा दें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकरणपुर सीट पर बीजेपी को जबरदस्त झटका लगेगा और जनता को कुछ नहीं समझने वाली बीजेपी इस हार के बाद जनता को समझने लगेगी. प्रदेश के श्रीकरणपुर सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा जहां बुधवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा. बता दें कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव रद्द हो गया था.

ये भी पढें

Karanpur Election 2023: मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की साख दावं पर, कांग्रेस-आप के मजबूत कैंडिडेट्स ने बढ़ाई मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget