एक्सप्लोरर

Sachin Pilot PC: अपनी ही सरकार के खिलाफ 'जन संघर्ष पद यात्रा' करेंगे सचिन पायलट, 11 मई को अजमेर से होगी शुरुआत

Sachin Pilot Press Conference: सचिन पायलट ने कहा कि जब-जब वसुंधरा राजे के काल में करप्शन की बात करता हूं, पेपर लीक आदि की बात करते हैं तो जवाब ही नहीं मिलता, इसलिए अब वह खुद जनता के बीच जाएंगे.

Jan Sangharsh Pad Yatra: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान किया है. राजस्थान चुनाव से पहले सचिन पायलट ने 'जन संघर्ष पद यात्रा' की घोषणा की है, जो अजमर से शुरू होगी. ये यात्रा 125 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें सचिन पायलट जनता के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे. 

सचिन पायलट ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह जब भी वसुंधरा राजे के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो उनहें गहलोत सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता. इसलिए अब उन्होंने फैसला लिया है कि 11 मई को अजमेर से एक पद यात्रा का आरंभ करेंगे, जो पांच दिन चलेगी. इस दौरान सचिन पायलट जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनेंगे. 

अजमेर से क्यों हो रही जन संघर्ष पद यात्रा की शुरुआत?
सचिन पायलट का कहना है कि उन्होंने कई बार राजस्थान में पेपर लीक का मुद्दा उठाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. RPSC का कार्यालय अजमेर में है. इसलिए अब वह खुद वहां जाएंगे और भ्रष्टाचार के विरोध में यात्रा निकालेंगे. यह पद यात्रा 125 किलोमीटर लंबी होगी और पांच दिन तक चलेगी. सचिन पायलट ने कहा कि सरकार सही फैसला तभी लेगी, जब जनता का दबाव बनेगा. इसलिए वह आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उसे सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे पर अपमानजनक टिप्पणी पर भी बोले सचिन पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी द्वारा गलत और खराब शब्दों का प्रयोग किया गया. मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. ऐसे शब्दों की सचिन पायलट ने निंदा की है और बीजेपी पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि ये शब्द सुनने के बाद भी भाजपा ने कोई एक्शन नहीं लिया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.


यह भी पढ़ें: Sachin Pilot PC: सचिन पायलट का अशोक गहलोत पर हमला, बोले- 'CM की नेता सोनिया गांधी नहीं हैं, बल्कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget