एक्सप्लोरर

Rajasthan Protest: राजस्थान में जारी है बवाल, विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, की गई पानी की बौछार

Jaipur Congress Protest: राजस्थान विधानसभा में जोरदार हंगामे के बाद 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी जारी, जयपुर में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन तेज.

Congress Protest in Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस बीच भारी हंगामा भी जारी है. कांग्रेस के विधायकों का धरना आज चौथे दिन भी लगातार जारी है. शनिवार को सरकार के दो मंत्री कांग्रेस विधायकों से बातचीत के लिए गए थे, लेकिन बात नहीं बनी. कांग्रेसी विधायकों का आरोप है कि सत्ता पक्ष विपक्ष को दबा रहा है और सरकार सदन चलाने की इच्छुक नहीं है.

दरअसल राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज यानी सोमवार को कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच शुरू होने के 13 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्षी कांग्रेस विधायक शुक्रवार शाम से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर एक मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ विधानसभा में धरना दे रहे हैं और पार्टी के छह विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

जयपुर में विरोध प्रदर्शन जारी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने हंगामा कर दिया है. प्रदर्शनकारी जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है. कांग्रेस समर्थकों ने हाथ में 'भाजपा के मंत्री माफी मांगो' के पोस्टर्स ले कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए हैं

क्या है पूरा मामला?
बता दें कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय मंत्री अविनाश गहलोत ने जो बयान दिया, उस पर हंगामा हुआ. उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, "2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी 'दादी' इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था." मंत्री के बयान के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने माफी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. जिसके चलते तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें - इंदिरा गांधी पर दिए बयान पर अब मंत्री अविनाश गहलोत ने दी सफाई, बोले- 'हमारे यहां बुजुर्गों को दादा-दादी कहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget