एक्सप्लोरर

इंदिरा गांधी पर दिए बयान पर अब मंत्री अविनाश गहलोत ने दी सफाई, बोले- 'हमारे यहां बुजुर्गों को दादा-दादी कहते हैं'

Rajasthan News: इंदिरा गांधी को 'दादी' कहने वाले बयान को मंत्री अविनाश गहलोत ने सही बताया, कहा कि हमारे घर के बुजुर्ग को भी हम दादा-दादी ही बोलते हैं. मैंने कोई अपमानजनक बात नहीं बोली है.

Avinash Gehlot on Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए 'शब्द' को लेकर सियासी बवाल जारी है. इस गतिरोध के बीच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अपनी टिप्पणी पर एक बार फिर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के लिए किसी अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अविनाश गहलोत ने 23 फरवरी को झुंझुनू में कहा, “हमारे परिवार में जो बुजुर्ग हैं उनको क्या हम दादा-दादी नहीं बोलते हैं? क्या माता पिता, ताऊ ताई नहीं बोलते हैं? ये (दादी) सम्मानजनक शब्द है. हमारी हिंदी के शब्दकोश में भी और हमारी पारिवारिक बोलचाल में भी.”

मैंने कुछ गलत नहीं बोला फिर भी पार्टी जो बोलेगी करूंगा- गहलोत
मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा, “इंदिरा गांधी कांग्रेस की बड़ी नेता रही हैं. बेवजह की बातों को मुद्दा बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. मैंने कोई असम्मानजनक शब्द नहीं कहा. यह सम्मानजनक शब्द है. फिर भी मेरी पार्टी, मेरे विधायक दल के नेता जो कहेंगे वह मैं करने को तैयार हूं.”

क्या था मामला?
मंत्री गहलोत ने शुक्रवार (21 फरवरी) को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था.’’

कांग्रेस का हंगामा, विधायकों का निलंबन
कांग्रेस के विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई. हंगामे और कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी. उसी दिन शाम में सदन में ‘‘अशोभनीय एवं निंदनीय आचरण’’ करने के लिए विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

इसके बाद सदन की कार्यवाही 24 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई और कांग्रेस विधायक सदन में धरने पर बैठ गए. यह धरना रविवार (23 फरवरी) को भी जारी रहा. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को लेकर सोमवार (24 फरवरी) को जयपुर में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें - Jodhpur: 'कांग्रेस वाले इंदिरा गांधी को सम्मान दिलाना नहीं चाहते', मंत्री मदन दिलावर ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget