एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Crisis:  सचिन पायलट के अनशन के बीच राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी की बड़ी परीक्षा आज, पास होंगे या फेल?

Rajasthan Politics: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जैसे ही 11 अप्रैल को अनशन पर जाने को घोषणा की तभी से कांग्रेस में हलचल तेज हो गई. उसके बाद आलाकमान ने प्रभारी रंधावा को एक्टिव कर दिया है.

Rajasthan Congress Crisis:  राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस (Congress) में जो हो रहा है वो सबके सामने है. इस पूरे प्रकरण में एक व्यक्ति हैं सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) इनपर सबकी नजरें टिकीं है. क्या रंधावा कोई हल निकाल पाएंगे ? क्या वो सचिन पायलट (Sachin Pilot) के अनशन के बाद का दवाब कम कर पाएंगे ? क्या उनके पास दोनों तरफ के लोगों को शांत और संतुष्ट कर सकने की कोई योजना है ? इन तमाम सवालों का जवाब रंधावा के द्वारा ही मिल पाएगा. 

सुखजिंदर रंधावा जब राजस्थान के प्रभारी बने तब उस दौरान उन्हें राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में कई जिलों में चलने का अवसर मिला. लगभग-लगभग उनकी सहभागिता यहां की यात्रा में ठीक-ठाक रही. उन्हें सबकुछ देखने और समझने का अवसर मिला. उन्हें जिन परिस्थितियों में राजस्थान में आने का मौका मिला उस समय हालात तनावपूर्ण थे. मगर वो दिख नहीं रहे थे. भारत जोड़ो के दौरान या उसके बाद एक गुट को उम्मीद और आस दोनों थी कि कुछ न कुछ बड़ा बदलाव हो जाएगा. 

क्या हो सकती है रणनीति ?
तीन नेताओं को जो नोटिस दिया गया था. उनपर कोई न कोई कार्रवाई हो जाएगी. मगर न तो हल निकला और न ही कोई कार्रवाई हुई. इसका असर यह हुआ कि रंधावा की बातों का असर ही कम दिखने लगा. उनके सामने ही एक-दो बार हंगामा भी हुआ है. उन्होंने कई बार सबके सामने भी कुछ को फटकार भी लगाई है. मगर ये सब बेअसर रहा है. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जैसे ही 11 अप्रैल को अनशन पर जाने को घोषणा की तभी से कांग्रेस में हलचल तेज हो गई. उसके बाद आलाकमान ने प्रभारी रंधावा को एक्टिव कर दिया है. अब रंधावा जयपुर में है. क्या सचिन के मंच पर जाएंगे ? क्या फोन से ही बात करेंगे ? या कोई और रणनीति होगी. सबकी नजर टिकीं हुई है. 

अजय माकन के बाद मिली जिम्मेदारी
राजस्थान में अविनाश पांडे के जाने के बाद अजय माकन को जिम्मेदारी मिली. उनके रहने के बाद भी यहां पर बवाल मचा रहा . शांति नहीं बन पाई. फिर बीच में उन्हें भी हटना पड़ा. अब पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को जब यहां पर प्रभारी बनाया गया तो सबकी नजर इन पर टिकी है. मगर क्या ये कोई बड़ा और ठोस हल निकाल पाएंगे ? पास होंगे या फेल  ? यह सब जल्द ही दिख जाएगा. 

Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के अनशन से पहले कांग्रेस एक्टिव! राज्य प्रभारी रंधावा ने किया बड़ा दावा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget