एक्सप्लोरर

Rajasthan CM Name: राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे किरोड़ी लाल मीणा? विधायक ने खुद कर दिया साफ

Rajasthan CM Name: राजस्थान में 115 सीटें जीतने के बाद भी बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं कर पाई है. वहीं इसको लेकर नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया है.

Rajasthan BJP CM Name: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम के एलान का इंतजार बढ़ता जा रहा है. सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कई तरह के कयास लगाए जाए रहे हैं. इस बीच सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं. इसके अलावा उन्होंने सीएम के एलान में हो रही देरी पर कांग्रेस के बयान पर भी पलटवार किया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री चेहरे पर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि हमारे पास सक्षम चेहरों की कोई कमी नहीं है. केंद्रीय संसदीय बोर्ड जो भी निर्णय लेगा, उसे सभी स्वीकारेंगे और मिलकर काम करेंगे. 

बता दें कि नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें आगामी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है. बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे. पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक कल मंगलवार शाम चार बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. इसके लिए दोपहर डेढ़ बजे से भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का पंजीकरण शुरू होगा.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं. बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार को यहां पहुंचे. पार्टी मुख्यालय में पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि कल केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह जी यहां पर आ रहे हैं और उनके साथ दोनों सहपर्यवेक्षक भी आएंगे. आगे की जानकारी कल केन्द्रीय पर्यवेक्षक ही देंगे.

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर किसी दलित चेहरे के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा, "आप अनुमान मत लगाइये, सब आपके सामने कल आयेगा. उन्होंने कहा कि कल केन्द्रीय पर्यवेक्षक आ रहे हैं. आगे की जानकारी केन्द्रीय पर्यवेक्षक ही आपको देंगे."

विधायक किरोड़ी लाल मीणा, वासुदेव देवनानी तथा जोगेश्वर गर्ग सहित अनेक विधायक सोमवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे. अनेक विधायकों के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद 17 विधायकों ने उनसे भी मुलाकात की है, लेकिन इस तरह की गतिविधियां 'गोलबंदी' नहीं हैं.

राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए. भाजपा को 115 सीट पर जीत के साथ बहुमत मिला है. उल्लेखनीय है कि राजे को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है.

पार्टी के कई विधायकों ने पिछले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को राजे से मुलाकात की थी. बाद में राजे दिल्ली गईं और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. रविवार को यहां कुछ विधायकों ने फिर उनसे मुलाकात की.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Assembly Election 2023: ये प्रत्याशी 2 हजार के कम मार्जिन से जीते चुनाव, बदल गई राजस्थान की सियासी 'बयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget