एक्सप्लोरर

सीएम भजनलाल शर्मा ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात, एक घंटे चली बैठक के मायने समझें

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल लाइंस में वसुंधरा राजे के घर पर मुलाकात की. लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Bhajanlal Sharma Meets Vasundhara Raje: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक घंटे की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सीएम ने सिविल लाइंस में राजे के घर पर पहली बार  मुलाकात की है. हालांकि, इस मुलाकात पर कोई कुछ कह नहीं पा रहा है. सूत्रों की मानें तो इस दौरान बजट सत्र और उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ है. 

पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं और जिसमें से चार सीटें पूर्वी राजस्थान और शेखावटी की है. इन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारने वाले ज्यादातर बीजेपी प्रत्याशियों ने वसुंधरा के चुनावी दौरे न होने को बड़ी वजह बताया है. इसलिए अब संगठन ने खुद इसपर काम करना शुरू कर दिया है.

राजे के सिविल लाइंस के 13 नम्बर बंगले पर शाम 5 से 6 बजे तक सीएम भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की. दरअसल, इसबार के लोकसभा चुनाव में राजे ने बारां-झालावाड़ को छोड़कर किसी भी सीट पर चुनावी दौरा नहीं किया था. इसको लेकर यहां खूब चर्चाएं थीं. उस दौरान उनके नाराज होने की भी चर्चा थी.

उपचुनाव और दौरे ?
सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव में चुनावी दौरे के लिए राजे को राजी किया जा रहा है. इसलिए सीएम ने खुद मुलाकात की है. जबकि, अभी तक पार्टी के नेताओं का फ़ोन जाता था. लोकसभा चुनाव में न बीजेपी अध्यक्ष और न ही मुख्यमंत्री ने राजे से मुलाकात की थी. अब परिणाम आने के बाद बीजेपी रणनीति में बदलाव कर रही है.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुलाने की कोशिश ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी कार्यालय आये थे तो उसमें भी वसुंधरा राजे नहीं शामिल हुईं थी. जबकि, अब 13 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी आने की चर्चा है. ऐसे में उस बैठक में राजे को बुलाने की तैयारी है. 

वरिष्ठ पत्रकार हरीश मलिक का कहना है कि इस मुलाकात के सीधे मायने हैं कि राजे को मुख्यधारा में रखना है. लोकसभा में मिले परिणाम से पार्टी में अब राजे को लेकर कोशिश शुरू हो रही है. चूंकि, वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह को मंत्री बनाये जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है. इसलिए कई सारी चीजें एक साथ हुई है. जिसपर अब पार्टी काम करना शुरू कर चुकी है. 

राजस्थान: बजट से पहले कांग्रेस बना रही है ये बड़ी रणनीति, आरएलपी, BAP और सीपीआईएम का मिलेगा साथ?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget